पश्चिम बंगाल

तृणमूल के 43 मंत्रियों ने ली शपथ, कुछ विधायकों ने ली वर्चुअल शपथ, ये नेता हैं मंत्रिमंडल में शामिल

डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज कराने के बाद 5 मई के दिन ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। लेकिन आज 10 मई को ममता सरकार के मंत्रिमंडल ने राजभवन में शपथ ली।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित राजभवन में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सभी कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार व राज्य मंत्रियों को शपथ दिलवाई।

वहीं तीन मंत्रियों ने अस्वस्थता के कारण वर्चुअल शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के इस समारोह में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थी।

बता दें कि ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में कुल 43 मंत्री शामिल हुए। ये रही ममता मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वालों की पूरी सूची।

कैबिनेट मंत्री
1) अमित मित्रा 2) पार्थ चटर्जी 3) सुब्रत मुखर्जी 4) साधन पाण्डे 5) ज्योतिप्रिय मल्लिक 6) ब्रात्य बसु 7) बंकिम चंद्र हाजरा 8) अरूप विश्वास 9) मलय घटक 10) डा. मानस भुइयां 11) सोमेन महापात्र 12) उज्ज्वल विश्वास 13) अरूप राय 14) फिरहाद हकीम 15) रथीन घोष 16) डा. शशि पांजा 17) चंद्रनाथ सिंह 18) शोभनदेव चटोपाध्याय 19) पुलक राय 20) गुलाम रब्बानी 21) विप्लव मित्र 22) जावेद खान 23) सपन देबनाथ 24) सिद्दिकुल्ला चौधरी

स्वतंत्र प्रभार (राज्य मंत्री)
25) बेचाराम मन्ना 26) सुब्रत साहा 27) हुमायूं कबीर 28) अखिल गिरि 29) चंद्रिमा भट्टाचार्य 30) रत्ना दे नाग 31) संध्यारानी टुडू 32) बुलु चिक बराई 33) सुजीत बोस 34) इंद्रनील सेन

राज्य मंत्री
35) दिलीप मंडल 36) अखरूज्जमां 37) शिउली साहा 38) श्रीकान्त महतो 39) जसमीन शबीना 40) वीरवाहा हांसदा 41) ज्योत्सना मंडी 42) मनोज तिवारी 43) परेश चन्द्र अधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button