दिल्लीमनोरंजन

गर्लफेंड को प्रपोज़ करने के लिए दिल्ली में ही बना दिया एफिल टावर, बेहद रोमांटिक video, हुआ वायरल

डेस्क: उसने ख्वाहिश की थी कि अपनी प्रेमिका को पेरिस में एफिल टावर के नीचे प्रपोज करेगा, लेकिन कोविड परिस्थिति में यह मुमकिन होता नहीं दिख रहा था। उसने ख्वाहिश की थी तो उसे किसी भी हाल में पूरा करना चाहता था और अपनी प्रेमिका को एफिल टावर के सामने प्रपोज करने की फीलिंग भी दिलाना चाहता। तो फिर क्या था, उसने दिल्ली में ही एफिल टावर बनवा लिया और बड़ी खूबसूरती से उसके सामने अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया। उस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है।

दरअसल पार्टनर को प्रपोज करने का दृश्य लोगों को खूब भाता है। खासकर उन युवाओं के लिए जिनकी प्रेम कहानी अभी शुरू ही हुई रहती है।
हर किसी का प्रपोज़ करने का अपना अंदाज होता है। ऐसे में दुनिया का सबसे बेहतरीन प्रपोज़ल स्पॉट के रूप में मशहूर पेरिस का एफिल टावर का ख्याल दिमाग में आता ही है। ख्वाहिश होती ही है कि काश एफिल टावर के सामने प्रेमिका को प्रपोज करता।
एफिल टावर को दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों में गिना जाता है।

बहुत रोमांटिक है प्रपोज़ल का वीडियो

इस प्रपोजल वीडियो बहुत ही रोमांटिक है। इसमें आंखों पर पट्टी बांधे लड़की की एंट्री होती है। लाल ड्रेस में लड़की काफी खूबसूरत लग रही है। कोट-पैंट में तैयार लड़का उसका इंतजार कर रहा है। पूरा सेटअप देखकर लग रहा है कि जैसे दोनों पेरिस में एफिल टावर के पास हैं, लेकिन हैशटैग देखकर समझ में आता है कि यह तो दिल्ली है। फिर लड़का घुटने के बल बैठकर लड़की को अंगूठी देकर प्रपोज करता है।

इतना खूबसूरत और रोमांटिक सेटअप देखकर तो शायद ही कोई रिश्ते के लिए मना कर पाए। लड़की भी हां कर देती है और फिर दोनों मजे से खाना-पीना और डांस एंजॉय करते हैं। इस वीडियो को अब तक 40 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हर कोई इस कपल की जबरदस्त तारीफ कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button