मनोरंजन

भारतीय ज्योतिषी ने पहले ही कर दी थी रूस-यूक्रेन युद्ध की भविष्यवाणी, बताया कब होगा युद्ध का अंत

 

डेस्क: पिछले कुछ समय से रूस और यूक्रेन में युद्ध के हालात बने हुए हैं। दोनों देश एक दूसरे के ऊपर लगातार हमले कर रहे हैं। अब तक इन हमलों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है जबकि लाखों लोग डर डर कर जी रहे हैं। इसी बीच रूस और यूक्रेन के युद्ध को लेकर भारत में चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भारत में रूस और स्क्रीन के बीच होने वाले युद्ध की भविष्यवाणी सालों पहले ही कर दी थी। यहां तक कि इस भविष्यवाणी में यह भी बताया गया था कि इस युद्ध में किसकी जीत होगी।

भारतीय पंचांग में पहले ही हो चुकी है भविष्यवाणी

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों एवं नक्षत्रों की दशा को देखकर भविष्यवाणी करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इन्हीं ग्रहों और नक्षत्रों की चाल को देखकर मोहाली के कुराली के निवासी पंडित इंदु शेखर शर्मा ने लगभग डेढ़ साल पहले ही रूस और यूक्रेन के बीच होने वाले इस युद्ध की भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने यह भविष्यवाणी अपने पंचांग “श्री मार्तंड” में लिखा था। बता दें कि इसके अलावा बनारस से प्रकाशित होने वाली “हृषिकेश पंचांग” में भी रूस और यूक्रेन के बीच होने वाले युद्ध की भविष्यवाणी की गई थी।

Indian-astrologer-had-predicted-the-Russia-Ukraine-war

7 अप्रैल तक बना रहेगा युद्ध का माहौल

ज्योतिष इंदु शेखर शर्मा ने अपने भविष्यवाणी में बताया कि 26 फरवरी से 7 अप्रैल तक यूरोपीय देशों की नीति के कारण विश्वव्यापी अशांति और युद्ध का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा उन्होंने कई जगहों पर भयंकर प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप एवं तूफान के आने की भी भविष्यवाणी की है। लेकिन उनके अनुसार समय बीतने के साथ माहौल फिर से पहले की तरह शांत हो जाएगा।

Indian-astrologer-Indu-shekhar-sharma-had-predicted-the-Russia-Ukraine-war-years-ago

गौरतलब है कि भारतीय ज्योतिष शास्त्र सदियों से ग्रहों एवं नक्षत्रों के चाल की गणना कर भविष्यवाणी करता आ रहा है जिससे सालों बाद होने वाले चंद्र एवं सूर्य ग्रहण के बारे में पहले ही पता चल जाता है। इसके अलावा आने वाले समय में विश्व में फैलने वाली अशांति की जानकारी भी ज्योतिष शास्त्र से मिल जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button