पश्चिम बंगाल

कोलकाता के 5 स्टार पार्क होटल में छापेमारी, 37 रईसों की औलाद गिरफ्तार

 

डेस्क कोलकाता के नामचीन होटलों में से एक है ‘द पार्क’। यहां कोलकाता पुलिस ने छापेमारी कर 37 लोगों को गिरफ्तार किया। यह लोग देर रात कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करके डीजे पार्टी और नशे का सेवन कर रहे थे। गिरफ्तार सभी बड़े घरानों से ताल्लुक रखते हैं। यह महानगर के रईसों की औलाद बताए जा रहे हैं।

होटल में रविवार को आधी रात को पुलिस ने रेड मारी। पार्क होटल के दूसरे और तीसरे तल्ले सभी को राय 1:15 बजे सभी को पकड़ा।

मर्सिडीज और एसयूवी से आये थे रईसजादे

होटल में पार्टी करने ये रईसजादे बहुमूल्य कारों से आए थे। उनमें से दो कार (मर्सिडीज और एसयूवी) को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके अलावा पायोनियर डीजे डिस्क, एक एम्प्लीफायर, दो साउंड बॉक्स, एक डीजे लाइट, तीन हुक्का, 4 शराब की बोतलें, 4 खाली ग्लास, गांजा की एक पुड़िया, 38 मोबाइल फोन और दो गेस्ट लिस्ट पुलिस ने होटल से जब्त की है।

raid at the park hotel

देर रात तक फुल साउंड में बज रहा था डीजे

होटल में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद ही पुलिस होटल में पहुंची थी। पुलिस ने वहां से रंगे हाथों 37 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपितों पर पुलिस से बदसलूकी करने के इल्जाम भी लगे हैं।

शराब के साथ गांजा, हुक्का भी सेवन कर रहे थे

पुलिस ने बताया कि होटल में सरकारी गाइडलाइन की अनदेखी करते हुए ये लोग पार्टी कर रहे थे। शराब के अलावा गांजा और हुक्का भी लोग पी रहे थे। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने मामले दर्ज किये।

raid in the park hotel in kolkata

संक्रामक रोग को फैलाने का आरोप

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये सभी 37 लोगों के खिलाफ वैश्विक महामारी कोरोना से जुड़े नियमों का उल्लंघन कर इस संक्रामक रोग को फैलाने का आरोप भी लगाया गया है।

9 बजे तक ही होटल-बार खोलने की है अनुमति

बंगाल में होटल-बार खोलने की अनुमति तो दी जा चुकी है, लेकिन रात के 9 बजे तक ही। पार्क होटल में ये लोग देर रात होटल में पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने इस घटना से सबक लेते हुए आगे अन्य होटलों, बार में छापेमारी करने की योजना बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button