राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के कैबिनेट विस्तार की अटकलें हुई तेज, इससे पहले बदले गए कई राज्यपाल

 

डेस्क: अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। उम्मीद किया जा रहा है इसी हफ्ते मंत्रिमंडल में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। इस में उम्मीद बनी हुई है कि कई नए नेताओं को केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने का मौका मिलेगा।

कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच राज्यसभा के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र में पार्टी के बड़े नेता नारायण राणे और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को दिल्ली बुलाया गया। इसी के साथ इनके मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावनाएं भी अधिक बताई जा रही है।

cabinet-expansion-of-modi

जल्द हो सकती है कैबिनेट का विस्तार

उम्मीद लगाई जा रही है लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पशुपति पारस को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। उनसे खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर बात की थी। जिसके बाद से वह भी दिल्ली जाने की तैयारी में लगे हुए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जो कि हिमाचल प्रदेश के दौरे पर गए हुए थे, वापस नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से कई नेताओं को दिल्ली बुलाए जाने तथा अपना दौरा रद्द कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिल्ली पहुंचने से अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ दिनों के अंदर ही कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

Governors-of-many-states-changed-by-president

कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए

इससे ठीक पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है। राजस्थान के दलित नेता थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। साथ ही हरी बाबू कभमपति को मिजोरम, मंगू भाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

कई राज्यपाल ऐसे भी हैं जिन्हें वर्तमान राज्य से हटाकर कहीं और का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। इनमें प्रमुख मिजोरम के राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल तथा त्रिपुरा के राज्यपाल है। पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। रमेश दास को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है और बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button