मनोरंजन

लाखों की सैलरी के साथ इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन है अंजना ओम कश्यप, लाइफस्टाइल देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 

डेस्क: अंजना ओम कश्यप देश की एक जानी मानी न्यूज़ एंकर है। अपनी अद्भुत एंकरिंग कौशल से उन्होंने बड़ी संख्या में देश की जनता का दिल जीता है और लोकप्रिय हुई हैं। वर्तमान में वह भारतीय समाचार चैनल आज तक की कार्यकारी संपादक के पद पर कार्यरत हैं। वह आज तक चैनल पर अपने शो “हल्ला बोल” के लिए भी जानी जाती है।

12 जून 1975 को जन्मी अंजना ओम कश्यप का वर्तमान उम्र 45 वर्ष है। उनका जन्म राशि के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था उनके पिता ओमप्रकाश तिवारी इंडियन आर्मी में डॉक्टर थे। साथ ही उन्होंने बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई में भी अपना योगदान दिया था। उनकी प्राथमिक शिक्षा रांची में ही पूरी हुई। इसके बाद वह अपने ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली आ गई।

Anjana-Om-Kashyap

शुरू से ही बनना चाहती थी एंकर

अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली स्कूल ऑफ सोशल वर्क में दाखिला लिया। साल 2000 में उन्होंने जर्नलिज्म में डिप्लोमा का कोर्स किया और दूरदर्शन में काम करने लगी। 1 साल के अंदर वह दूरदर्शन की नौकरी को छोड़ कर ज़ी न्यूज़ में शामिल हो गई। वह शुरुआत से ही एंकर बनना चाहती थी लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा था।

 

कई न्यूज़ चैनल में कर चुकी है काम

आगे चलकर ज़ी न्यूज़ में उन्होंने एंकर बनने के लिए उन्होंने एक ऑडिशन को पास किया जिसके बाद कई खास मौकों पर उन्हें एंकर के तौर पर पेश किया जाने लगा। साल 2007 में उन्होंने News 24 में काम करना शुरू किया। साल 2012 में वह कुछ महीने स्टार न्यूज़ में काम करने के बाद आज तक में शामिल हो गई। तब से लेकर अब तक वह आज तक में ही कार्यरत हैं।

Anjana-Om-Kashyap-Lifestyle

मिल चुका है सर्वश्रेष्ठ एंकर का अवार्ड

भारतीय टेलीविजन एकेडमी द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ एंकर का पुरस्कार दिया जा चुका है। इसके अलावा भी उन्हें कई अन्य पुरस्कार भी मिल चुके हैं। आमतौर पर किसी भी एंकर की कमाई का बड़ा हिस्सा चैनल के व्यूअरशिप पर निर्भर करता है। अंजना ओम कश्यप के काम को पूरे देश में सराहा जाता है ऐसे में चैनल से अच्छी खासी कमाई करना उनके लिए आम बात है। प्रति महीने उन्हें 25 लाख रुपए से भी अधिक तनख्वाह आज तक चैनल से मिलती है।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है अंजना

देश के कई हिस्सों में अंजना ओम कश्यप की अचल संपत्ति फैली हुई है। इसके अलावा उनके पास गाड़ियों का भी अच्छा कलेक्शन है। बात करें उनकी कुल संपत्ति की तो वह 50 करोड़ रुपए से भी अधिक की संपत्ति की मालकिन हैं। कई रियल स्टेट कंपनियों में भी निवेश कर वाह अच्छी खासी कमाई करती है। पिछले कुछ समय में उनकी संपत्ति में काफी बढ़त देखने को मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button