मनोरंजन

सोने की लंका नहीं लेकिन इतनी संपत्ति के मालिक थे रामायण के ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी

 

डेस्क: रामानंद सागर के रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी अब इस संसार में नहीं रहे। 5 अक्टूबर की देर रात को हृदय गति रुक जाने की वजह से उनका निधन हो गया। वह एक अच्छे अभिनेता थे जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर रामानंद सागर के रामायण में रावण के किरदार को जीवंत कर दिया था। उनके इस किरदार को देश के लोगों ने काफी पसंद किया था।

रावण के किरदार से मिली अलग पहचान

रावण का किरदार निभाने के बाद ही उन्हें एक अलग पहचान मिली थी। अपने शानदार अभिनय से वह लाखों लोगों का दिल जीतने में सफल हुए हैं। रावण के किरदार ने उन्हें इतना प्रख्यात कर दिया था कि आज भी कई लोग उन्हें उनके असली नाम से नहीं बल्कि रावण के नाम से ही जानते हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने से पहले उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना किया है।

कई टीवी सीरियल्स में कर चुके काम

8 नवंबर 1938 को जन्मे अरविंद त्रिवेदी मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले थे। बता दें कि उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी भी एक गुजराती अभिनेता हैं। अरविंद ने मुंबई के भवन कॉलेज से इंटरमीडिएट स्तर तक की पढ़ाई की थी। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई टीवी सीरियल्स में काम किया। इनमें रामानंद सागर का रामायण व विक्रम और बेताल सबसे प्रमुख हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया था।

Arvind-Tripathi-net-wealth

300 से अधिक फिल्मों में किया अभिनय

अपने पूरे जीवन काल में अरविंद त्रिवेदी ने हिंदी और गुजराती के लगभग 300 से भी अधिक फिल्मों में अभिनय किया था। अपने शानदार अभिनय के कारण उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते थे। साल 2002 में उन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया गया था। 20 जुलाई 2002 से 16 अक्टूबर 2003 तक वह सीबीएफसी के प्रमुख के तौर पर कार्यरत थे।

रह चुके हैं सांसद

अरविंद त्रिवेदी के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा तीन बेटियां थी। पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। 5 अक्टूबर की देर रात उन्होंने अपनी अंतिम सांसें ली। अपने करियर में उन्होंने काफी अच्छा नाम और पैसा कमाया। अभिनेता के साथ साथ वह एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। वह 5 सालों के लिए भाजपा के टिकट से सांसद ही रह चुके हैं।

इतनी संपत्ति छोड़ गए अरविंद त्रिवेदी

वह किसी भी शो मेंकाम करने के लिए अच्छी खासी रकम चार्ज करते थे। बात करें उनके कुल संपत्ति की तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह 15 करोड़ रुपए से भी अधिक की संपत्ति के मालिक थे। अब वह यह सारी संपत्ति अपनी पत्नी और बेटियों के लिए छोड़कर चले गए हैं। भले ही वह आज इस संसार में नहीं रहे लेकिन उनके फैंस के दिल में वह हमेशा जिंदा रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button