मनोरंजन

एक के बाद एक हिट गाने देने के बाद अब इतनी संपत्ति के मालिक हैं बी प्राक

 

डेस्क: आज के समय में शायद ही कोई होगा जो बी प्राक को नहीं जानता हो। म्यूजिक इंडस्ट्री में भी बी प्राक एक जाना माना नाम बन चुका है। दरअसल एक के बाद एक कई हिट गाने देने के बाद उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वह 2019 में आई अक्षय कुमार की फिल्म “केसरी” से ही लोकप्रिय होने लगे थे। बता दें कि उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान “केसरी” फिल्म के एक गाने “तेरी मिट्टी” की वजह से मिलनी शुरू हुई थी।

म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर किया शुरुआत

7 फरवरी 1986 में जन्मे बी प्राक का असली नाम प्रतीक बचन है। उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर की थी। अपने करियर के शुरुआती दौर में वह खास तौर पर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। लेकिन अब हिंदी गानों में भी उनकी अलग पहचान बन चुकी है।

जानी से मिलकर बने बी प्राक

वह ज्यादातर गाने म्यूजिक कंपोजर जानी के साथ मिलकर ही बनाते हैं। लेकिन इसके अलावा उन्होंने जस्सी गिल और हार्डी संधू के साथ भी काम किया है। बता दें कि 2013 में म्यूजिक कंपोजर जानी से मिले और उनके साथ मिलकर बी प्राक के नाम से काम करने लगे। कई सालों तक म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर काम करने के बाद 2018 में उन्होंने गाना भी शुरू कर दिया।

लेते हैं लाखों की फीस

“केसरी” फिल्म के गाने “तेरी मिट्टी” के हिट होने के बाद वह एक के बाद एक और हिट गाने देने लगे जिसके लिए उन्होंने लाखों की फीस ली। बताया जाता है 2021 में उनकी कुल संपत्ति लगभग 2 मिलियन डॉलर है। भारतीय मुद्रा में यह राशि लगभग 15 करोड़ रुपए हैं। बॉलीवुड में उनके हिट होने के बाद से उनकी कुल संपत्ति में काफी वृद्धि देखी गई।

सोशल मीडिया से भी करते हैं कमाई

गानों के लिए लाखों की फीस लेने के अलावा उनकी कमाई सोशल मीडिया से भी होती है। इसके अलावा वह ब्रांड प्रमोशन और टीवी कमर्शियल से भी अच्छा खासा कमाते हैं। फेसबुक से हर महीने लगभग $5,000, इंस्टाग्राम से हर महीने लगभग $45,000 और ट्वीटर से हर महीने लगभग $6,000 कमाने के बाद वह सबसे सफल गायकों में से एक बन गए हैं।

B-praak-and-Akshay-Kumar

अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी को किया जाता है पसंद

बॉलीवुड में “खिलाड़ी” के नाम से प्रसिद्ध अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी को बॉलीवुड में काफी पसंद किया जाता है 2019 के फिल्म केसरी में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया था। जिसके बाद “फिलहाल” वीडियो सॉन्ग में भी उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया। इसे भी लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद हाल ही में फिर एक बार उन्होंने अक्षय कुमार के साथ “फिलहाल” गाने के दूसरे भाग में काम किया जिसे लोगों द्वारा और भी पसंद किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button