मनोरंजन

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं ओलंपियन बजरंग पुनिया

 

डेस्क: फ्रीस्टाइल रेसलर बजरंग पुनिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 3 मेडल जीतने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान हैं। वह भारत के एक प्रसिद्ध और सफल खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 के कारण चर्चा में आए बजरंग पुनिया ने फ्री स्टाइल रेसलिंग में अपने प्रतिद्वंदी को 8-0 से हराकर कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रौशन कर दिया।

हालांकि जब वह अपना कांस्य पदक लेकर ओलंपिक के पोडियम पर खड़े थे, तब वह मायूस दिख रहे थे क्योंकि उनका सपना गोल्ड जीतने का था। फिर भी 27 वर्षीय पुनिया ने मैच में अपना दबदबा बनाकर कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। बता दें कि वह 65 किलो की श्रेणी में पहलवानी करते हैं।

सरकारी नौकरी करते हैं पुनिया

कुश्ती के अलावा बजरंग पुनिया सरकारी नौकरी भी करते हैं। वर्तमान में वह भारतीय रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे से गजेटेड अधिकारी ओएसडी के पद पर कार्यरत हैं। काफी सफल होने के बाद भी वह एक सरल व्यक्तित्व के इंसान हैं और सादा जीवन जीना पसंद करते हैं।

Bajrang punia net wealth

7 साल की उम्र से सीख रहे हैं कुश्ती

बजरंग पुनिया का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले में खुदान गांव में हुआ था। अपने पहलवान पिता से प्रोत्साहन पाकर उन्होंने 7 साल की उम्र से ही कुश्ती शुरू कर दी थी। बचपन में उनका सपना क्रिकेटर बनने का था। लेकिन घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण कुश्ती और कबड्डी जैसे खेलों में उन्हें कैरियर बनाना पड़ा।

2020 में हुई रेसलर संगीता फोगाट संग शादी

रेसलर बजरंग पुनिया ने 2020 में संगीता फोगाट संग शादी कर अपना घर बसाया। बता दें कि संगीता फोगाट भी एक रेसलर हैं। संगीता फोगाट की बहन बबीता फोगाट भी एक रेसलर है। वह दोनों फोगाट सिस्टर्स के नाम से भी जानी जाती है। फिलहाल बजरंग पूनिया और संगीता एक दूसरे के साथ शादी कर खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

Bajrang punia married sangita phogat

ओलंपिक में जीत के बाद हुई इनामों की बारिश

टोक्यो ओलंपिक 2020 में उनकी आश्चर्यजनक जीत के बाद हरियाणा सरकार ने में 2.5 करोड़ रुपए इनाम के तौर पर देने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने बजरंग पुनिया को सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया। भारतीय रेलवे ने भी बजरंग पुनिया को एक करोड़ रुपए इनाम दिए। बीसीसीआई और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने भी उन्हें 25 लाख रुपए करके इनाम के तौर पर दिए।

करोड़ों में है सालाना आय

बजरंग पुनिया की कुल संपत्ति 15 करोड़ रूपए की है। बात करें उनके सालाना आय की तो नौकरी और कुश्ती से वह 1 साल में एक करोड़ से भी अधिक का आय करते हैं। उनके पास टोयोटा, महिंद्रा और स्कॉर्पियो की कई गाड़ियां है। वह अपने परिवार के साथ हरियाणा में अपने गांव में ही रहते हैं। इसके अलावा भी पंजाब और हरियाणा में उनकी लाखों की संपत्ति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button