मनोरंजन

नहीं रहे मशहूर गायक बप्पी लाहिरी, अपने पीछे छोड़ गए इतनी संपत्ति

डेस्क: संगीत और गायकी के जादूगर बप्पी लाहिरी अब हमारे बीच नहीं रहे। 69 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनकी हृदय स्पर्शी आवाज अब हमें आगे फिर कभी सुनने को नहीं मिलेगी। 27 नवंबर 1952 में जन्मे बप्पी लाहिरी असली नाम आलोकेस लाहिरी था। उन्होंने 3 साल की उम्र में ही तबला बजाना शुरू कर दिया था।

इसके अलावा वह पियानो, ड्रम, गिटार, सैक्सोफोन, बोंगो, ढोलक आदि भी बजाते थे। हमेशा सोने के गहनों से लदे हुए रहने वाले इस गायक को उनके प्रशंसक प्यार से “बप्पी दा” भी कह कर बुलाते हैं। उनके मधुर आवाज के कारण देशभर में उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। देश के श्रेष्ठ गायकों की सूची में बप्पी लहरी का भी नाम आता है। मुख्य रूप से हिंदी और बांग्ला में गाने गाते थे लेकिन अपने प्रशंसकों की मांग और संगीत के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए थे।

वह देश के सबसे अधिक कमाई करने वाले गायकों में से भी एक थे। उन्होंने एक साल में 33 फिल्मों के लिए 180 से भी अधिक गाने रिकॉर्ड कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान बनाया थे। उनकी एक प्रसिद्ध गीत “जिमी जिमी आजा आजा” 2008 के हॉलीवुड फिल्म “यू डोंट मेस विद ज़ोहान” में भी प्रदर्शित हुई थी। इसके अलावा उन्होंने “वाकिंग ऑन लव स्ट्रीट” नाम की एक एल्बम भी रिलीज की जिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पसंद किया गया।

बप्पी लहरी एकमात्र संगीत निर्देशक थे जिन्हें माइकल जैक्सन ने अपने लाइव शो में आमंत्रित किया था। बप्पी लहरी प्रतिदिन 7 से 8 सोने की चेन पहनते थे। उनका मानना था कि सोना उनके लिए अच्छी किस्मत लाता है। किसी सिंगिंग रियलिटी शो में जज के तौर पर जाने पर यदि वह किसी कंटेस्टेंट की गायकी से खुश हो जाते थे तो उसे सोने की चेन गिफ्ट कर देते थे। बप्पी लाहिरी के पास गाड़ियों की काफी अच्छी कलेक्शन थी।

उनके पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी गाड़ियां थी। उनके पास ऑडी, बीएमडब्ल्यू, टेस्ला एक्स भी थी। गाड़ियों की कुल कीमत करोड़ों में है। बप्पी लहरी ने 2001 में मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा था। वर्तमान में उनके घर के अनुमानित कीमत 3.5 करोड़ रुपए है। बात करें बप्पी लाहिरी के कुल संपत्ति की उनकी कुल संपत्ति 22 करोड़ रुपए की थी। वह एक फिल्म में गाना गाने का 8 से 10 लाख रुपए लेते थे। किसी भी कॉन्सर्ट में 1 घंटे के परफॉर्मेंस के लिए 25 लाख रुपए तक चार्ज करते थे। इसके अलावा उन्होंने कोई रियल स्टेट कंपनियों में निवेश कर रखा था जिससे उनकी अच्छी आय होती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button