मनोरंजन

जानिए प्रतिदिन कितना खर्च होता है प्रधानमंत्री मोदी की एसपीजी सुरक्षा पर, गांधी परिवार को भी मिलती थी यह सुरक्षा

 

डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की ऐसी शख्सियत है जिनकी सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। वह वीवीआईपी के कैटेगरी में आते हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। उनके सुरक्षा के लिए एसपीजी के कई कमांडोज हमेशा उनके आसपास रहते हैं।

1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में वीवीआईपी लोगों और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए एक विशेष सुरक्षा समूह का गठन किया गया। इस समूह का नाम “स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप” रखा गया जिसे एसपीजी के नाम से भी जाना जाता है। एसपीजी के सभी सुरक्षाकर्मी अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था से निपुण होने के साथ ही अपने काम में शून्य त्रुटि सुनिश्चित करते हैं।

राजीव गाँधी को भी मिली थी एसपीजी सुरक्षा

राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें एसपीजी की सुरक्षा दी गई। साथ ही सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी एसपीजी सुरक्षा प्राप्त हो गए। 1989 में सत्ता परिवर्तन के बाद गांधी परिवार से यह सुरक्षा वापस ले ली गई थी जबकि कांग्रेस के वापस सत्ता में आने के बाद सोनिया गांधी के अपील पर प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने फिर एक बार गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा बहाल कर दी।

दुनिया भर में अपने प्रदर्शन के लिए जाना जाता है एसपीजी

एसपीजी के बहादुरी के कारण उन्हें अब तक एक शौर्य चक्र, 43 राष्ट्रपति पुलिस पदक और 319 पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। कहां जाता है कि एसपीजी दुनिया भर में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के कारण जाना जाता है। इस के अधिकारियों को हर प्रकार का बलिदान देने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके यह शॉप पर गए कार्य को हर कीमत पर पूरा करेंगे।

SPG security of PM Modi

एसपीजी सुरक्षा के लिए तय किया गया 540 करोड़ का बजट

2019-20 के दौरान देश में 4 लोग ऐसे थे जिन्हें एसपीजी सुरक्षा प्राप्त थे। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा प्रधानमंत्री मोदी शामिल थे। इन चारों की सुरक्षा के लिए 540.16 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया था। प्रति व्यक्ति एसपीजी सुरक्षा का खर्च लगभग 135 करोड रुपए थी। 2014 में नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद उन्होंने गांधी परिवार के एसपीजी सुरक्षा को शेयर किया सुरक्षा से बदलने का फैसला लिया।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में प्रतिदिन करोड़ों होते हैं खर्च

समय के साथ लगातार एसपीजी कवर की लागत में वृद्धि होती जा रही है। अभी साल के 592 करोड़ रुपए एसपीजी कवर में खर्च किए जाते हैं। जिनमें प्रतिदिन 1.62 करोड़ रुपए केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में खर्च होते हैं। बात करें घंटों की तो 1 घंटे में 6.75 लाख रुपए और प्रति मिनट 11,263 रुपए प्रधानमंत्री मोदी के सुरक्षा में खर्च किए जाते हैं।

विदेश दौरों का एसपीजी कवर पर पड़ता है असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तुलना में ज्यादा विदेश यात्राएं की है। बता दें कि मनमोहन सिंह ने 10 साल में 93 विदेश यात्राएं की थी जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने इतनी यात्राएं केवल 6 साल में पूरी कर ली। सुनके इन यात्राओं का असर एसपीजी कवर की कीमत पर पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button