बिहार

बिहारियों की समस्या के लिए कब तक मूकदर्शक बनी रहेगी बिहार सरकार

विभिन्न राज्यों में बिहारियों के समस्या को बिहार सरकार अनदेखी कर रहे हैं

डेस्क: कोरोना वायरस महामारी पूरी दुनिया के लिए सर दर्द का विषय बना हुआ है। भारत सहित अधिकांश देशों में लॉकडाउन है। लॉकडाउन में सबसे ज्यादा प्रभाव मजदूरों पर पड़ा है। वे देश के विभिन्न जगहों पर फंसे हुए है।

सामाजिक संस्था ट्राइडेंट सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश रोशन ने बिहार सरकार पर प्रवासी बिहारियों की समस्या को अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि रोजगार और शिक्षा के लिए गए विभिन्न राज्यों में बिहारियों के समस्या को बिहार सरकार अनदेखी कर रहे हैं। जहां अन्य राज्य अपने प्रदेश के मजदूरों और छात्रों की समस्या को देखते हुए अपने अपने प्रदेश में वापस ला रही है। वहीं बिहार सरकार कान और आंख बंद कर के बैठी है।

लॉकडाउन के बहाने बिहार सरकार कब तक प्रवासी बिहारियों के समस्या को मूकदर्शक बन कर देखती रहेगी। सरकार को चाहिए कि पहले विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों तक सहायता भेजबाये और जो आना चाहते हैं उन्हें राज्य में लाने का व्यवस्था करे।
अगर किसी विधायक के बच्चे को दूसरे राज्य से लाया जा सकता है तो फिर आम लोगों को क्यों नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button