मनोरंजन

कौन हैं भाविना पटेल? कितनी है उनकी कुल संपत्ति? जानिए उनके करियर, पदक, कोच, माता-पिता और पति के बारे में बहुत कुछ

 

डेस्क: टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर भाविना हसमुखभाई पटेल दुनिया में अरबों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। भाविना का जन्म 6 नवंबर 1986 को गुजरात के मेहसाणा जिले में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम हसमुख भाई पटेल है। उनके माता-पिता की एक कटलरी की दुकान है। बचपन से ही उनके माता-पिता ने उन्हें ऊंची उड़ान भरने का हौसला दिया है।

बचपन से देखती थी बड़े सपने

एक विनम्र व मध्यम वर्गीय परिवार से आने के बावजूद भी भाविना के सपने काफी बड़े थे। उनके माता-पिता ने भी हमेशा उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए हौसला दिया है। आज भाविना ने अपने सपनों को पूरा कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे देश को अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने पिता को दिया है। उनके अनुसार उनके पिता ने उनकी सफलता के लिए काफी बड़ी भूमिका निभाई है।

भाविना पटेल का करियर

अपनी व्हील चेयर पर ही टेबल टेनिस खेलते हुए भाविना ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई स्वर्ण व रजत पदक जीते। बीते दिनों ही उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भी वर्ग 4 महिला टेबल टेनिस मुकाबले में रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक के फाइनल मुकाबले में वह चीनी खिलाड़ी झोऊ यिंग से हार गई। इसके अलावा भी उन्होंने कई पदक जीते।

Bhavina-Patel-Medals-and-carrier

2011 में आयोजित पीटीटी थाईलैंड टेबल टेनिस चैंपियनशिप में उन्होंने भारत के लिए रजत पदक जीतकर विश्व में नंबर दो की रैंकिंग पर पहुंच गई। 2013 में चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित एशियन पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप के महिला एकल वर्ग 4 में भी उन्होंने सिल्वर जीतकर देश का नाम रौशन किया।

अगस्त 2017 में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस फेडरेशन द्वारा आयोजित एशियन पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भी भाविना ने कांस्य पदक जीता। इस मुकाबले में उन्होंने अपने कोरियन प्रतिद्वंदी कैंग को 3-0 से हराकर भारत के लिए कांस्य जीता। इसके अलावा भी आगे जीत की लिस्ट काफी लंबी है।

भाविना के कोच व मार्गदर्शक का रहा बड़ा हाथ

भाविना शुरू से ही प्रतिभावान खिलाड़ी रही है। उन्हें खुद पर शुरू से ही भरोसा रहा है कि वह कुछ भी कर सकती है। लेकिन उनके जैसे हीरे को तराशने का काम उनके कोच व निर्देशक ने भली-भांति किया है। वह अपने कोच ललन दोशी के प्रशिक्षण और तेजलबेन लखिया के निर्देशन में लगातार आगे बढ़ रही है। उम्मीद है कि वह इसी प्रकार आगे भी सफलता पाकर देश को गर्वित करेंगी।

पति के समर्थन से बढ़ी आगे

34 वर्षीय भाविना की शादी है गुजराती बिजनेसमैन निकुल पटेल से हुई है। खेलों में हिस्सा लेने के लिए उनके पति निकुल ने हमेशा भाविना को प्रोत्साहित किया है। बता दें कि सभी का समर्थन पाकर पैरालंपिक में टेबल टेनिस के खेल में फाइनल तक पहुंचने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी है।साथ ही पैरालंपिक में टेबल टेनिस के खेल में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है।

कितनी है भाविना की कुल संपत्ति

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में जीत के बाद भाविना पर इनामों की बारिश होने शुरू हो गए हैं। गुजरात सरकार ने इनाम के तौर पर भाविना को तीन करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। वहीं टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी उन्हें इस बेहतरीन जीत के लिए 31 लाख का इनाम देने का फैसला लिया है। बात करें भाविना के कुल संपत्ति की तो इस विषय पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। जैसे ही इस विषय पर कोई जानकारी मिलती है इस बारे में सभी को अपडेट कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button