मनोरंजन

करोड़ों की मकान में रहते है और लाखों दान करते हैं, कितनी है रोहित शर्मा की कुल संपत्ति?

 

डेस्क: इसमें कोई शक नहीं है कि भारत में अन्य खेलों के मुकाबले क्रिकेट को अधिक पसंद किया जाता है। भारतीय लोगों का क्रिकेट और क्रिकेटर के प्रति दीवानगी देखते ही बनती है। भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा की भी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने कई मौकों पर अपना जलवा दिखा कर टीम को मैच जीतने में मदद किया है।

उनके प्रशंसक व मित्र उन्हें “हिटमैन” कह कर भी संबोधित करते हैं। बता दें कि रोहित शर्मा क्रिकेट टीम के ओपनिंग बैट्समैन हैं। वह टीम के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान होने के साथ ही वह इंडियन प्रीमियर लीग की टीम “मुंबई इंडियंस” के कप्तान भी हैं। बेशक उनकी कप्तानी में उनकी टीम महान ऊंचाइयों तक पहुंची है। इसलिए उन्हें सबसे सफल कप्तान भी माना जाता है।

दादा-दादी ने किया पालन-पोषण

30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्में रोहित शर्मा का पालन पोषण उनके दादा दादी ने ही बोरीवली में किया था। दरअसल, काफी कम आय होने के कारण उनके पिता गुरुनाथ शर्मा रोहित के परवरिश का खर्च नहीं उठा सकते थे। उनके पालन पोषण में उनके चाचा ने भी अपना योगदान दिया है। साल 1999 में अपने चाचा की सहायता से ही वह एक क्रिकेट कैंप में दाखिल हुए।

कोच दिनेश से भी मिली सहायता

उनके कोच दिनेश ने रोहित शर्मा को स्कॉलरशिप दिलवा कर उनका दाखिला स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में करवाया क्योंकि रोहित के पुराने स्कूल में क्रिकेट के फैसिलिटी इतने अच्छे नहीं थे। उनके कोच ने उनकी क्षमता को पहचानते हुए उन्हें उनकी टीम का ओपनिंग बैट्समैन बना दिया। उनकी कड़ी मेहनत ने 2007 में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बना दिया।

Rohit-Sharma-Net-Wealth

जीत चुके हैं कई पुरस्कार

साल 2011 में उन्हें मुंबई इंडियंस टीम में शामिल किया गया। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस टीम ने कई ऊंचाइयों को छुआ है। साल 2015 में उन्होंने रितिका साजदेह से शादी की। उनकी 3 वर्ष की पुत्री भी है जिसका नाम समायरा शर्मा है। खेलकूद में अपने योगदान के कारण रोहित शर्मा को “मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार” और “अर्जुन पुरस्कार” से सम्मानित किया जा चुका है।

बीते सालों में दिया लाखों रुपए का दान

पिछले डेढ़ सालों में देश ने महामारी का जो प्रकोप देखा से निपटने के लिए कई अभिनेताओं, अभिनेत्रियों व क्रिकेटरों ने लाखों रुपए दान किए थे। इनमें से एक रोहित शर्मा भी थे जिन्होंने पीएम केयर्स फंड में 45 लाख रुपए, महाराष्ट्र के सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपए, फीडिंग इंडिया संस्था को 5 लाख रुपए और वेलफेयर ऑफ स्ट्रे डॉग्स संस्था को भी 5 लाख रुपए का दान दिया। इस तरह कुल मिलाकर उन्होंने 80 लाख रुपए दान में दिया था।

करोड़ों की गाड़ियों के है मालिक

मुंबई में रोहित शर्मा की एक लग्जरी डिजाइनर मकान है जिसे उन्होंने साल 2015 में खरीदा था। बताया जाता है कि उनके इस घर की कुल कीमत 30 करोड़ रुपए हैं। इसके अलावा भी रोहित देश के अलग हिस्सों में स्थित अचल संपत्ति के मालिक हैं। रोहित शर्मा के पास दुनिया के कुछ बेहतरीन गाड़ियां भी है। इनमें बीएमडब्ल्यू, ऑडी, पोर्श और मर्सिडीज बेंज शामिल है। उनके गाड़ियों के इस कलेक्शन की कुल कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए हैं।

कितनी है रोहित शर्मा की कुल संपत्ति?

रोहित शर्मा की आय का एक बड़ा हिस्सा ब्रांडिंग ए
व एडवरटाइजिंग से आता है। एडवर्टाइजमेंट से उनकी आय लगभग 3 करोड़ रुपए की होती है। इसके अलावा वह क्रिकेट खेल कर भी करोड़ों की कमाई करते हैं। बीसीसीआई से उन्हें तनख्वाह के तौर पर 5 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। मुंबई इंडियंस की आईपीएल टीम में खेलने के लिए वह 15 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा भी उन्होंने रियल स्टेट में 89 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। इससे भी उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो रोहित शर्मा की कुल संपत्ति 160 करोड़ रुपए की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button