पश्चिम बंगाल

भाजपा सांसद ने ट्वीट कर दी तृणमूल कांग्रेस को चेतावनी, कहा यह बात

डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों के बीच हिंसा की खबरें आ रही थी। लेकिन अब परिणामों की घोषणा के बाद भी राज्य के कई हिस्सों से हिंसा की खबरें सामने आई हैं। के जगहों में भाजपा के कार्यालयों को आग के हवाले कर दी गयी है।

कई ऐसे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें भाजपा के कार्यालयों में तोड़फोड़ की जा रही है। साथ ही साथ भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी हमले किए जा रहे हैं। बंगाल के अलग-अलग हिस्सों से कार्यकर्ताओं के ऊपर हमले की वीडियो सामने आ रही है।

tmc attacked in bjp office

भाजपा ने इन हमलों का आरोप तृणमूल कांग्रेस के ऊपर लगाया है। पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस को खुली चेतावनी दी। उनका कहना है की जीत के बाद पार्टी के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की।

इसी से संबंधित ट्वीट कर उन्होंने टीएमसी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “टीएमसी के गुंडों ने चुनाव जीतते ही हमारे कार्यकर्ताओं को जान से मारा। भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियां तोड़ी, घर में आग लगा रहे हैं। याद रखना किसी ने सांसद, मुख्यमंत्री, विधायकों को दिल्ली में भी आना होगा। इसको चेतावनी समझ लेना। चुनाव में हार जीत होती है, मर्डर नहीं।”

jp nadda came to bengal

बंगाल में हो रही हिंसा में भाजपा के 11 लोगों की मौत रही है बंगाल में हो रही हिंसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से हो रही हिंसा की रिपोर्ट मांगी है।

बंगाल में हो रही हिंसा में घायल कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए जेपी नड्डा बंगाल पहुंच चुके हैं। कोलकाता के आसपास के जिन जिलों में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमले हुए वहां जेपी नड्डा जाकर उन कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button