विपक्ष के प्रचार को विफल करने का भाजपा का प्लान: एक लाख से भी अधिक योद्धाओं को लगाया काम पर

डेस्क: कुछ ही महीनों में उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड मणिपुर गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन 5 राज्यों में से 4 राज्यों में पहले ही भाजपा की सरकार है जबकि पंजाब में कांग्रेस सत्ता में है। इन सभी राज्यों में सभी पार्टियां सत्ता में आने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाना शुरू कर चुकी है। लगातार अलग-अलग पार्टियां सभाएं कर रही है। भाजपा इसमें बिल्कुल भी पीछे नहीं है।
प्रियंका गांधी वाड्रा भी लगा रही है जोर
बीते दिनों ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसके अलावा भाजपा शासित प्रदेशों में अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जा रहा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी कांग्रेस के कई अभियानों की अगुवाई कर रही है। उनका दावा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही वह क्षेत्र में बदलाव लाएगी।
भाजपा ने सोशल मीडिया योद्धाओं को लगाया काम पर
इस बीच सपा और बसपा वाले भी वोटरों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। विपक्षी दलों के प्रचार को विफल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी भी कई तरीके अपना रही है। इसके लिए उन्होंने एक लाख से भी अधिक सोशल मीडिया योद्धाओं को काम पर लगाया है। इसके लिए भाजपा ने एक अभियान शुरुआत की है और युवाओं को इस अभियान में शामिल होने की अपील की है।