अंतरराष्ट्रीय

रंग लाई पीएम मोदी की मेहनत, इन देशों में भारतीय करेंसी को मिली मंजूरी, इससे आपको क्या होगा फायदा?

डेस्क: काफी समय से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय रुपए को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बनाने का भरपूर प्रयास कर रहे थे ताकि अंतरराष्ट्रीय व्यापार भारतीय मुद्रा में ही हो सके। अब जाकर कई देशों ने भारतीय मुद्रा को व्यापार के लिए मंजूरी दे दी है। बता दें कि हाल ही में श्रीलंका ने भारतीय मुद्रा को अपने देश में प्रयोग में लाए जाने की मंजूरी दी है जिसके बाद अब पर्यटन के लिए श्रीलंका जाने वाले भारतीय यात्री भी वहां भारतीय मुद्रा का प्रयोग कर सकेंगे।

डॉलर के मुकाबले ताकतवर होता रुपया

हालांकि ऐसा करने वाला श्रीलंका पहला देश नहीं है। इससे पहले भी कई देशों ने भारतीय मुद्रा को व्यापार के लिए मंजूरी दे दी है। धीरे-धीरे विदेशों से होने वाले व्यापार भारतीय मुद्रा में ही होने शुरू हो जाएंगे। जिससे रुपया डॉलर और पाउंड को टक्कर देने लायक बन जाएगा। अब तक केवल अमेरिकी डॉलर को ही अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए प्रयोग में लाया जाता था लेकिन धीरे-धीरे भारतीय रुपया इसका स्थान लेता हुआ दिखाई दे रहा है।

जिसका अर्थ यह है कि समय के साथ भारतीय मुद्रा ताकतवर करेंसी बनती जा रही है। इससे न केवल डॉलर पर निर्भरता घटेगी बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत मजबूत भी होगा। कई देशों के विदेशी मुद्रा भंडार से डॉलर की कमी आ जाने के परिणाम स्वरूप भविष्य में डॉलर का वह महत्व नहीं रह जाएगा जितना आज है। बल्कि यह स्थान भारत को मिल जाएगा। ऐसा होने में अभी काफी समय लगेगा लेकिन यह कहना गलत नहीं है कि इसकी शुरुआत हो चुकी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button