राष्ट्रीय

नए साल में एलपीजी सिलेंडर का भी नया दाम, इन चीजों के भी बढ़ेंगे दाम, कई नियमों में होंगे बड़े बदलाव

 

डेस्क: 2021 के बाद हम लोगों को 2022 का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि सभी को लग रहा है कि आने वाला साल 2021 से अच्छा होगा। इस बीच बताया जा रहा है कि साल के पहले दिन एलपीजी सिलेंडरों की नई कीमत तय हो सकती है। ऐसे में लोगों को डर है कि साल के पहले दिन ही एलपीजी सिलेंडर और महंगा न हो जाए।

बता दें कि 1 जनवरी 2022 से कई नियमों में बड़े बदलाव होने वाले हैं। साथ ही रसोई गैस की कीमतें भी तय होनी है। पिछले कुछ समय से रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी बंद थी लेकिन बाद में उसे फिर से चालू कर दिया गया था। ऐसे में देखना है कि साल के पहले दिन रसोई गैस की कीमतें बढ़ेंगी या घटेगी।

पिछले कुछ समय से तेल कंपनियां महीने के शुरुआत में रसोई गैस की कीमत बढ़ा रही है। ऐसे में संभावना यह बताई जा रही है कि 2022 के जनवरी के शुरुआत में एलपीजी सिलेंडरों की कीमत बढ़ सकती है। हालांकि इस विषय में आधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी नहीं है।

ATM से पैसे निकालना होगा महंगा

एलपीजी सिलेंडर के साथ ही एटीएम से पैसे निकालना भी महंगा हो सकता है। दरअसल आरबीआई ने एटीएम से फ्री ट्रांजैक्शन के बाद पैसे निकालने के लिए लगने वाले शुल्क को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अब ग्राहक को फ्री ट्रांजैक्शन पूरे होने के बाद हर ट्रांजैक्शन के लिए ₹20 की जगह ₹21 चार्ज देने होंगे।

गाड़ियां होंगी महंगी

नए साल में गाड़ियों की कीमतों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कई कंपनियों के गाड़ियों की कीमत बढ़ सकती हैं। इसमें मारुति सुजुकी, होंडा, टोयोटा, स्कोडा जैसी कंपनियां शामिल है। इसके साथ ही कपड़ों और जूतों पर भी जीएसटी के दर को बढ़ाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button