पश्चिम बंगालराजनीति

क्या घर वापसी करेंगे मुकुल रॉय, राजनीति के गलियारों में कई भाजपा नेताओं के टीएमसी में आने की अटकलें

डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले एक-एक करके तृणमूल कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं व मंत्रियों ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसी बीच कुछ भाजपा के नेता तृणमूल कांग्रेस से भी जुड़े।

पार्टी के शीर्ष नेताओं के दल बदलने को कुछ लोगों ने पसंद किया तो कुछ को यह पसंद नहीं आई। कई तृणमूल से भाजपा में शामिल हुए नेताओं के तस्वीरों को जूतों की मालाएं भी पहनाई गई।

दल बदलने के सिलसिलों के बीच विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए। तृणमूल कांग्रेस बहुमत से जीत कर तीसरी बार सत्ता में आई।

mamata's victory in Bengal elections

वहीं भाजपा बंगाल में मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी। चुनाव के परिणामों के बाद बंगाल में कई जगहों पर राजनीतिक हिंसा भी हुई। कई लोग मारे भी गए, कईयों के घर टूटे, तो कई कार्यकर्ता अपनी जान बचाने के लिए राज्य छोड़कर भाग गए।

बंगाल में हुए इस राजनीतिक हिंसा के विरोध में भाजपा ने 5 मई को धरना भी दिया। ममता बनर्जी ने इन सभी का जिम्मेदार भाजपा को ही ठहराया। साथ ही राज्य में बढ़ रहे कोरोनावायरस जिम्मेदार भी भाजपा को ठहराया गया।

राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। 7 मई को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद व जनरल सेक्रेटरी सुब्रत बक्शी से मुलाकात की।

इस मुलाकात को मुकुल राय के घर वापसी से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है जल्द ही मुकुल राय बदल सकते हैं।

जब इस बारे में मुकुल राय से पूछा गया तो उन्होंने कहा इसके बारे में एक-दो दिन बाद बात करेंगे। उन्होंने अभी इस बारे में कुछ कहने से साफ इनकार कर दिया।

यह तो रही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय की बात। लेकिन अब अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा के कई अन्य नेता भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button