दिल्ली

दिल्ली हिं’सा : 885 लोग गिरफ्तार, कांग्रेस के पूर्व पार्षद को हिरासत में लिया गया

दिल्ली में हुए दं'गों में म'रने वालों की तादाद 42 तक पहुंच गई है। लगभग 300 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

डिजिटल डेस्क: सीएए(CAA) के विरोध में दं’गा केवल नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के में ही नहीं बल्कि शाहदरा डिस्ट्रिक्ट में भी हुआ। 26 फरवरी को दिल्ली के खुरेजी इलाके में भी हिं’सा हुई। पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस (Congress) की पूर्व निगम पार्षद इशरत जहां को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि दं’गा भड़काने में इशरत जहां का हाथ है, जो बीते लंबे समय से खुरेजी इलाके में सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन कर रही थी।

इस मामले में दं’गे की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है और इशरत जहां समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इशरत जहां को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इशरत जहां को पुलिस ने दं’गा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया था, वो पिछले 50 दिनों से खुरेजी इलाके में नागरिकता संशोधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। पिछले रविवार को खुरेजी में रोड जाम करने में भी इशरत का नाम सामने आया था।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के हिं’साग्रस्त इलाकों में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, लेकिन लोगों के अंदर डर और भय अभी कायम है। दिल्ली में हुए दं’गों में म’रने वालों की तादाद 42 तक पहुंच गई है। लगभग 300 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली पुलिस को जैसे-जैसे शिकायत मिलते जा रही है, उसके आधार पर FIR दर्ज कर रही है। अभी तक दिल्ली पुलिस 167 FIR दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा 885 लोगों को पकड़ा गया है। हिं’सा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा को देखते हुए 7000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गये हैं। इलाके के सभी स्कूलों को भी 7 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया गया है।

ताहिर हुसैन अभी भी फरार

दिल्ली (DELHI) में दं’गा भड़काने और आईबी(IB) कर्मी अंकित शर्मा की ह’त्या का आरोपी ताहिर हुसैन अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। गुरुवार को हत्या, आगजनी और दं’गा भड़काने का केस दर्ज होने के बाद से ही वो फरार चल रहा है। पुलिस ताहिर की तलाश में जुटी हुई है, जगह-जगह छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि ताहिर के घर से हिंसा के लिए इस्तेमाल किये गये सामानों का जखीरा बरामद हुआ है। FIR दर्ज होने के बाद आम आदमी पार्टी ने उसे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया, इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

गो’लीमार शाहरुख का कोई पता नहीं

ताहिर हुसैन के बाद दिल्ली पुलिस के हाथ से एक शख्स औऱ दूर है, वो है शाहरुख। ये वही शाहरुख है जो सरेराह तमंचे से गोलियां चलाता हुआ दिखा था। यहां तक कि रोकने आये पुलिसकर्मी के ऊपर भी उसने तमंचा तान दिया था। 6 दिन से शाहरुख का वीडियो सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों तक छाया हुआ है, लेकिन पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जानकारी के मुताबिक फायरिंग करने के बाद वो मुस्तफाबाद में खुलेआम घूमता हुआ दिखा भी था, जहां उसका घर है। हालांकि उसके घर पर अब ताला लगा है और पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button