राष्ट्रीय

टोक्यो से लौटते ही भारतीय एथलीट को मिली बुरी खबर, सड़क पर बैठकर फूट-फूट कर रोई

 

डेस्क: टोक्यो ओलंपिक 2020 का समापन हो चुका है और इसी के साथ सभी देशों के खिलाड़ी अपने अपने देश वापस लौट रहे हैं। जहां एक और सही खिलाड़ियों के वापस लौटने पर धूमधाम के साथ उनका स्वागत किया जा रहा है तो वहीं एक भारतीय एथलीट ऐसी भी है जिनका इंतजार एक दुखद समाचार पहले से ही कर रहा था।

हम बात कर रहे हैं भारतीय एथलीट धनलक्ष्मी सेकर की जो हाल ही में टोक्यो से अपने देश वापस लौटी है। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा किस खुशी के माहौल में घर लौटते ही उन्हें ऐसे दुख का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, जब वह टोक्यो से अपने घर लौटी तो पहले बड़े ही धूमधाम से उनका स्वागत किया गया। लेकिन जल्द ही उन्हें इस बात का पता चला कि उनके बहन की मौ’त हो गई है।

dhanlaxmi sekar broke the record of pt usha

फूट-फूट कर रोई धनलक्ष्मी

बहन को खोने की खबर मिलते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और वह वहीं सड़क पर बैठकर बिलख-बिलख कर रोने लगी। बता दें कि धनलक्ष्मी की बहन टोक्यो ओलंपिक के खेलों के दौरान ही बीमारी की वजह से इस दुनिया को छोड़ कर जा चुकी थी लेकिन उसके परिवार वालों ने धनलक्ष्मी को यह बात इसलिए नहीं बताई ताकि उसके खेल में कोई प्रभाव ना पड़े।

टोक्यो से अपने घर तिरूचीपल्ली पहुंचने पर भारत के ओलंपिक में शानदार जीत के कारण उनका शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें यह दुखद सूचना मिली। धनलक्ष्मी की बहन का दे’हांत किसी पुरानी बीमारी के वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि वह अपने बहन के काफी करीब थी।

dhanlaxmi sekar got a bad news after returning from tokyo

शुरू से ही कष्ट से भरा रहा है धनलक्ष्मी का जीवन

काफी कम उम्र में ही धनलक्ष्मी ने अपने पिता को खो दिया था। जिसके बाद उनकी माता ने ही दोनों बहनों का पालन-पोषण कर बड़ा किया। उनकी मां ऊषा एक किसान है। उन्होंने खेतों में दिन-रात मेहनत कर धनलक्ष्मी को इस मुकाम तक पहुंचाया। आज जब भारतीय टीम की ओलंपिक में शानदार जीत हुई है तो इस खुशी को मनाने के लिए उनकी बहन उनके साथ नहीं है।

रिजर्व प्लेयर के तौर पर गई थी टोक्यो

धनलक्ष्मी सेकर भारत की तरफ से रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टोक्यो ओलंपिक का हिस्सा बनी थी। वह सुभा वेंकटरमन की रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर उनके साथ टोक्यो गई थी। बता दें कि सुभा 4×400 रिले रेस में भारतीय टीम का हिस्सा थी।

तोड़ चुकी है पीटी ऊषा का 23 साल पुराना रिकॉर्ड

धनलक्ष्मी सेकर ने एनआईएस सिलेक्शन के दौरान काफी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पीटी ऊषा 23 साल पुराने 200 मीटर हिट्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। बता दें कि पीटी उषा को 23 साल पहले 200 मीटर की दौड़ को पूरा करने में 23.30 सेकंड का समय लगा था लेकिन धनलक्ष्मी ने इतनी दूरी को केवल 23.26 सेकंड में पूरा कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके अलावा वह 100 मीटर की दौड़ में दुती चंद के खिलाफ स्वर्ण पदक भी जीत चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button