राजनीति

कैप्टन के बाद दिग्विजय सिंह ने भी बदला अपना रंग, जमकर की अमित शाह और RSS की तारीफ

 

डेस्क: हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद जाने-माने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भी रंग बदले हुए प्रतीत हो रहे हैं। दरअसल वह भाजपा और आरएसएस की आलोचना करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं लेकिन एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अमित शाह और संघ की जमकर तारीफ की। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह स्वीकार भी किया कि वह अमित शाह के सबसे बड़े आलोचक रहे हैं।

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि नर्मदा परिक्रमा के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने उनके लिए सभी व्यवस्था कर रखी थी इसके आदेश अमित शाह ने उन्हें दिए थे। उनका कहना था कि नर्मदा परिक्रमा के दौरान आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने भी उनका काफी सहयोग किया। दिग्विजय सिंह ने अमित शाह और संघ की तारीफ करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।

दिग्विजय सिंह के बदले रंग से सभी हैरान

दिग्विजय सिंह अक्षर भाजपा और संघ की आलोचना करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में अचानक उनका अमित शाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की खुलकर तारीफ करना सभी को हैरान कर रही है। कुछ लोग इससे उनका इशारा मान रहे हैं। बता दें कि हाल ही में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद यह अटकलें लगाई जा रही है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी एक अलग पार्टी बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button