राष्ट्रीय

धारा 370 को लेकर एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने दिया विवादित बयान

 

डेस्क: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर अनुच्छेद 370 को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। उनके बयान के बाद ही वह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं।

दरअसल दिग्विजय सिंह का एक ऑडियो क्लिप सामने आया है जिसमें उन्होंने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने की बात कही है। उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यदि कांग्रेस पुनः सत्ता में आती है तो वह जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 70 दोबारा लागू करेगी।

यह ऑडियो दिग्विजय सिंह के एक क्लब हाउस चैट के दौरान सामने आई। गौर करने वाली बात यह है क्यों उनके इस क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी रिपोर्टर भी मौजूद था। उनके इस ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद ही दिग्विजय सिंह विवादों में घिर गए।

digvijay singh

एक के बाद एक करके कहीं भाजपा के नेताओं ने दिग्विजय सिंह पर हमला करना शुरू कर दिया। अपने हिस्से पर टिप्पणी करते हुए कहा यही तो पाकिस्तान चाहता है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी इस पर टिप्पणी की।

अमित मालवीय ने दिग्विजय सिंह के छठ का एक हिस्सा अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि- “इस क्लब हाउस चैट में दिग्विजय सिंह पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे। वास्तव में यही तो पाकिस्तान चाहता है।”

भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि- “कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान तक पहुंचाया है। कश्मीर को हथियाने में कांग्रेस पाकिस्तान की मदद करेगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button