पश्चिम बंगाल

अपने मंत्रियों की गिरफ्तारी को लेकर यह क्या कह दिया ममता बनर्जी ने?

डेस्क: 17 मई को सुबह-सुबह तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं के घर सीबीआई ने दस्तक दी। इसी के साथ तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं को सीबीआई ने उनके घरों से उठा लिया।

सीबीआई ने दो मंत्री सहित चार नेताओं को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए नेताओं में ममता बनर्जी के करीबी फिरहाद हकीम मुख्य हैं। इसके अलावा सुब्रत मुखोपाध्याय, मदन मित्रा और शोभन बंधोपाध्याय को भी गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें कि गिरफ्तार करने के बाद तृणमूल के मंत्री व नेताओं को निजाम पैलेस ले जाया गया। जहां कुछ ही देर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची।

अपने नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर ममता बनर्जी ने सीबीआई पर सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार गैरकानूनी तरीके से उनके मंत्रियों और नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

इसी के साथ ममता बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री नेताओं को अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया है। जब तक उन्हें छोड़ा नहीं जाता वह सीबीआई दफ्तर में ही रहेंगी।

उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि यदि उन्होंने उनके मंत्रियों को नहीं छोड़ा तो उन्हें भी गिरफ्तार करना होगा। यदि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह वहां से नहीं हिलेंगी।

ऐसा कहकर वह करीब आधे घंटे से भी अधिक समय से सीबीआई दफ्तर में ही बैठी हुई है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ वकील का भी यही कहना है कि गलत तरीके से उनके गिरफ्तारी की गई है। इसका विरोध किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button