पश्चिम बंगालबिहार

पश्चिम भारत में आया भयंकर तूफान, जानिए बंगाल और बिहार में इसका क्या होगा असर?

डेस्क: बताया जा रहा है अरब सागर में एक भयानक चक्रवात उठा है। अरब सागर सेे उठे इस चक्रवात का नाम ताउकते बताया जा रहा है। जल्द ही यह चक्रवात पश्चिमी भारत के तटीय इलाकों से टकराएगा। लेकिन अनुमान ऐसा भी लगाया जा रहा है कि इसका असर मध्य व पूर्वी भागों में भी देखने को मिल सकता है।

बात करें बिहार की तो पिछले कुछ दिनों से ही यहां मौसम बदल रहा है। पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के कारण गर्मी काफी बढ़ गई है।

बिहार की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सामान्यतः पटना का तापमान औसत से 37 डिग्री तक रहता है। लेकिन इन दिनों यहां का तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।

कुछ यही हाल बंगाल का ही है। पिछले 2 दिनों से गर्मी का पारा चढ़ता ही जा रहा है। रविवार 16 मई के दिन बंगाल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री था। गर्म वातावरण के कारण यहां के लोगों का हाल बेहाल है।

पश्चिमी भारत में आने वाले तूफान की वजह से भारत के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वर्तमान में इन दो प्रदेशों में पछुआ हवाएं चलनी शुरू हो गई है।

इन्हीं पछुआ हवाओं के कारण इन दो प्रदेशों में तापमान में इतनी वृद्धि देखने को मिल रही है। हालांकि विशेषज्ञों की मानें तो यहां अरब सागर में उत्पन्न हो चक्रवात का कोई असर नहीं दिखेगा।

इस चक्रवात का मुख्य असर केवल पश्चिम भारत के ही तटीय इलाकों में देखने को मिलेगा जहां भारी बारिश के साथ आंधी तूफान आने की संभावना है। लेकिन फिलहाल तापमान बढ़ी रहेगी।

आपको बता दें कि गुजरात केरल महाराज सुबह सरकार ने इस चक्रवात से लड़ने के लिए पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को हटाकर सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य भी शुरू हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button