पश्चिम बंगाल

उत्तर हावड़ा में जरूरतमंदों के लिए वरदान बना ‘एकता सेवा शक्ति’ का ‘भोजन रथ’

 

डेस्क: पूरा देश 1 साल से भी अधिक समय से कोरोना महामारी से त्रस्त है। सभी कल कारखाने अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कई लोगों की नौकरी तक भी चली गई है।

कईयों के लिए दो वक्त का खाना जुटा पाना भी मुश्किल हो गया है। यह हालात ऐसे हैं जिसमें सैकड़ों गरीब लोग भूख से अपनी जान गवा चुके हैं। देश के कई हिस्से में भुखमरी जैसे हालात बन गए हैं।

हालांकि सरकार केवल राशन देकर गरीबों के भूख के बारे में भूल जाती है। लेकिन कई गैर सरकारी संगठन ऐसे हैं जो हर पल उनके साथ बने रहने की कोशिश करते हैं। अलग-अलग जगहों में अलग-अलग संगठन लोगों तक भोजन, दवा, ऑक्सीजन, कपड़े और अन्य बुनियादी जरूरतों को पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

bhojan rath by ekta sewa shakti

लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में युवा वर्ग भी आगे आ रहे हैं। इस विकट स्थिति में देश की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए देश के युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इसी बीच पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला के सलकिया क्षेत्र में ‘एकता सेवा शक्ति’ नाम का एक संगठन लगातार कई तरह के सामाजिक कार्य किए जा रहा है। पिछले साल लॉकडाउन के बाद से यह संगठन रोजाना 400 से अधिक भूखों तक रात्रि का भोजन पहुंचा रहा है।

संगठन के अध्यक्ष विक्की यादव की मानें तो उनके समर्थन के लिए स्थानीय लोग भी आगे आ रहे हैं। ‘एकता सेवा शक्ति’ के सभी सदस्य साथ मिलकर विभिन्न इलाकों में भोजन वितरण का कार्य कर रहे हैं।

भोजन वितरण करने की इस कार्यक्रम का नाम उन्होंने ‘भोजन रथ’ रखा है। उनके अनुसार उनका लक्ष्य उत्तर हावड़ा के किसी भी नागरिक को भूखे ना सोने देना है। इसके लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं और स्थानीय लोगों की सहायता से निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button