मनोरंजन

मछुआरों ने पकड़ी इंसान जैसे दातों वाली मछली, देखें तस्वीरें

 

डेस्क: अक्सर मछुआरे जब मछली पकड़ने जाते हैं तो मछली के साथ-साथ नदी या तालाब में से कई और चीजें भी बाहर आ जाती है। कई बार तो मछली के अलावा कई और जीव ही जाल में अथवा कांटे में फस कर बाहर आ जाते हैं।

लेकिन अमेरिका में एक मछुआरा जब मछली पकड़ने गया तो उसके कांटे में कैसी मछलियां फसी जिसे देख उसका सिर चकरा गया। ऐसी अजब गजब मछली को देखकर कोई भी चौक सकता है। अमेरिकी मछुआरे द्वारा पकड़े गए मछली की तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।

इंसानों जैसे दांत है इस मछली के

इस अजीबोगरीब मछली पकड़ने वाले मछुआरे का नाम नेथन मार्टिन है। यह शख्स रोज की ही तरह जब मछली पकड़ने के लिए गया तो इसके कांटे में एक अजीबोगरीब मछली आ फंसी। मछुआरे की मानें तो मछली किस प्रजाति का नाम शीप्सहेड है। फेसबुक पर इस मछली की तस्वीर छोड़ने के साथ ही यह काफी तेजी से वायरल होने लगी।

Fishermen-caught-fish-with-human-teeth

केवल दांत ही नहीं बल्कि इस मछली के मसूड़े भी इंसानों जैसे ही हैं। इस मछली की तस्वीरों को देखकर लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। फेसबुक पर पोस्ट करने के साथ ही इस तस्वीर को सैकड़ों बार शेयर किया जा चुका है।

बताया जा रहा फोटोशॉप

अधिकतर लोग इसे देख कर हैरान हो रहे हैं और इससे फोटोशॉप बता रहे हैं लेकिन बता दें कि यह कोई फोटोशॉप की हुई तस्वीर नहीं है। आप अगर चाहे तो खुद भी इंटरनेट पर शीप्सहेड प्रजाति के मछली के बारे में सर्च करके देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button