मनोरंजन

कितनी संपत्ति के मालिक हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेट के अलावा क्या है उनके आय के स्त्रोत

 

डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास तो ले लिया है लेकिन अभी भी वह इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा है। इंडियन प्रीमियर लीग में वह चेन्नई की टीम के तरफ से खेलते हैं। क्रिकेट के इतिहास में वह एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने सभी आईसीसी ट्रॉफी जीती है। इसके साथ ही उनके नाम कई अन्य रिकॉर्ड भी हैं।

महेंद्र सिंह धोनी को “कैप्टन कूल” के नाम से भी जाना जाता है। उनके प्रशंसक उनकी पूजा भगवान की तरह करते हैं। “कैप्टन कूल” के अलावा उनके प्रशंसक उन्हें “धोनी” अथवा “माही” कह कर ही बुलाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई बड़े जीत हासिल किए हैं। यह भी एक कारण है की क्रिकेट प्रेमियों के हृदय में धोनी के लिए एक अलग स्थान है।

उत्तराखंड में है धोनी का पुश्तैनी गांव

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह का जन्म 7 जुलाई 1981 को बिहार के रांची में हुआ था। झारखंड के एक नए राज्य बनने के बाद अब यह इलाका झारखंड में आ गया है। हालांकि उनका पुश्तैनी गांव उत्तराखंड में है। लेकिन काम के सिलसिले में उनके पिता पान सिंह को रांची जाना पड़ा था। इसके बाद वह वहीं बस गए। उनके पिता मेकन कंपनी में जूनियर प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।

2010 में हुई शादी

धोनी के एक बहन और एक भाई है। उनके बहन का नाम जयंती गुप्ता व भाई का नाम नरेंद्र सिंह है। उनकी माता देवकी देवी गृहणी है। 4 जुलाई 2010 में महेंद्र सिंह धोनी की शादी देहरादून की एक लड़की साक्षी के साथ हुई। आज धोनी की एक 5 वर्ष की बेटी भी है। उनकी बेटी का नाम जीवा धोनी है।

MS-Dhoni-Family

फैंस ने दिया “कैप्टन कूल” नाम

अपनी कप्तानी के दौरान अत्यधिक दबाव में आने के बाद भी धोनी अपना आपा नहीं खोते थे। इस वजह से उनके प्रशंसक उन्हें “कैप्टन कूल” कहने लगे। इसके अलावा भी उनके प्रशंसक उन्हें कई अन्य नामों से पुकारते हैं। तमिल में उन्हें ‘थाला’ कह कर पुकारा जाता है। दरअसल, ‘थाला’ का अर्थ ‘प्रमुख’ है। कप्तानी के दौरान युवाओं को सम्मान देने के कारण धोनी के प्रशंसक उन्हें बहुत प्यार करते हैं।

फुटबॉल टीम के गोलकीपर थे धोनी

अपने स्कूल के दिनों में धोनी अधिकतर बैडमिंटन ऑफ फुटबॉल खेला करते थे। वह प्ले फुटबॉल टीम के गोलकीपर भी रह चुके हैं। उन्होंने कभी भी क्रिकेट नहीं खेला था फिर भी एकबार उनके फुटबॉल कोच ने लोकल क्रिकेट क्लब में उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए भेज दिया था। इस दौरान उन्होंने अपने विकेट कीपिंग के कौशल से सभी खिलाड़ियों को प्रभावित किया था।

10वीं के बाद क्रिकेट करियर में दिया ध्यान

विकेट कीपर के तौर पर उनके इसी कौशल के कारण वह 1995 से 1998 तक कमांडो क्रिकेट क्लब के नियमित विकेटकीपर रहे। 10वीं कक्षा के बाद धोनी ने क्रिकेट में अपने करियर पर अधिक ध्यान दिया। इसके बाद लगातार उन्होंने खुद को साबित किया और वह एक अच्छे क्रिकेटर बन कर उभरे। हालांकि उनका खेलकूद में अधिक ध्यान देना उनके पिता को पसंद नही था।

2007 में बने भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन

क्रिकेट में अपने करियर में वह लगातार आगे बढ़ते रहे। एक समय ऐसा आया जब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर द्वारा सुझाए जाने के बाद साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया। धोनी के नाम कैप्टन के तौर पर सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा भी धोनी ने अपने करियर के दौरान कई अन्य रिकॉर्ड बनाए।

Dhoni-Net-Worth

“पद्मश्री” और “पद्मभूषण” से हो चुके हैं सम्मानित

साल 2008 में खेल में अपने बेहतरीन योगदान के कारण महेंद्र सिंह धोनी को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। साल 2009 में महेंद्र सिंह धोनी को “पद्मश्री” से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा साल 2018 में धोनी को “पद्म भूषण” से भी सम्मानित किया जा चुका है। क्रिकेट खेल के क्षेत्र में भी धोनी ने कई पुरस्कार जीते हैं।

2016 में महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर एक बायोपिक भी बॉलीवुड में रिलीज हुई जिसमें उनके बचपन से लेकर 2011 के वर्ल्ड कप तक की उनकी यात्रा को दिखाया गया था। इस बायोपिक में उनकी भूमिका स्व. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई थी। इसके साथ ही 2019 में हॉटस्टार में धोनी के जीवन से प्रेरित एक सीरीज “रोअर ऑफ द लायन” भी रिलीज हुई थी।

डेयरी फार्म चलाते हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी का देहरादून में एक आलीशान मकान है जिसे उन्होंने वर्ष 2011 में खरीदा था। सूत्रों के अनुसार उनके इस मकान की कीमत लगभग 18 करोड़ रुपए हैं। इसके अलावा भी धोनी कई रियल स्टेट संपत्तियों के मालिक हैं। रांची में अपने घर के पास उन्होंने 7 एकड़ जमीन में एक फॉर्म भी बनाया है जहां वह पशुपालन, खेती-बाड़ी व डेयरी फार्म भी चलाते हैं। वहां उगाए गए फल सब्जियों को वह रांची के बाजार में बेचते हैं। साथ ही प्रतिदिन 500 लीटर दूध की भी बिक्री उनके डेयरी फॉर्म में होती है।

MS-Dhoni-farming

लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन

बात करें उनके गाड़ियों की तो दुनिया के कई लग्जरी और सुपर कार की कलेक्शन महेंद्र सिंह धोनी के पास है। गाड़ियों के उनके कलेक्शन में हमर, पोर्श 911, ऑडी, मर्सिडीज़, मित्सुबिसी, पजेरो, रेंज रोवर और कई अन्य ब्रांड की गाड़ियां है। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी के कलेक्शन में कई सुपर बाइक भी शामिल है। उनकी सबसे पसंदीदा बाइक कावासाकी निंजा और कनफेडरेट हेलकैट है। उनके गाड़ियों के कलेक्शन की कुल कीमत करोड़ों में है।

कितनी है धोनी की कुल संपत्ति?

बात करें उनके आए की तो उनके आय का अधिकांश हिस्सा विज्ञापन से आता है। वह cars24, रेड बस, कोलगेट, गोडैडी, भारतमैट्रिमोनी जैसे कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर है। विज्ञापन से अब तक उनकी कुल आय लगभग 200 करोड़ रुपए की है। इसके अलावा आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से खेलने के लिए 15 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। उनकी मासिक आय 4 करोड़ रुपए से भी अधिक है। बात करें उनके कुल संपत्ति की तो वह 785 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button