मनोरंजन

यह पहली बार नहीं जब आर्यन विवादों में फंसे हों, इससे पहले भी हो चुके हैं बुरी तरह ट्रोल

 

डेस्क: आर्यन खान की वजह से बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख की रातों की नींद उड़ चुकी है। दरअसल मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज़ में चल रहे रेव पार्टी में ड्रग्स के सेवन के अपराध में आर्यन सहित अन्य 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आर्यन खान लगातार मुश्किलों में फंसते ही जा रहे हैं। अदालत उन्हें जमानत देने का नाम नहीं ले रही है। वहीं एनसीपी के पूछताछ में लगातार कई बातें सामने भी आ रही है।

आर्यन को नहीं मिल रही बेल

मुंबई पुलिस का दावा है कि उन्हें आर्यन के खिलाफ बहुत ही ज्यादा ठोस सबूत मिले हैं। एक कारण यह भी है कि आर्यन को बेल नहीं दी जा रही। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह पहली बार नहीं है जब आर्यन खान को जेल की हवा खानी पड़ी हो। इससे पहले भी आर्यन खान कई विवादों में फंस चुके हैं जिसके वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया है।

एमएमएस हुआ था लीक

दरअसल कई सालों पहले आर्यन खान कि एक एम एम एस लीक हो गई थी जिस वजह से वह विवादों में बुरी तरह फंस चुके थे। साथ ही सोशल मीडिया में भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। उस वक्त भी आर्यन के बचाव के लिए शाहरुख खान सामने आए थे। उन्होंने आर्यन का बचाव करते हुए कहा था कि वीडियो में जो व्यक्ति दिख रहा है वह आर्यन नहीं बल्कि कोई और है।

क्या था इस वीडियो में?

इस वीडियो में एक भारतीय युवक रोमानिया की लड़की के साथ प्यार कर रहा है। जब इस वीडियो की जांच की गई तो यह बात सामने आई की सच में वह युवक आर्यन नहीं बल्कि कोई और ही था। इसके अलावा भी आर्यन कई विवादों में फंस चुके हैं। शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम के जन्म के समय भी यह अफवाह उड़ने लगी थी कि अबराम शाहरुख नहीं बल्कि आर्यन खान का बेटा है। इस वजह से भी आर्यन को बुरी तरह ट्रोल किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button