अयोध्या में रामलाला की हुई ऐतिहासिक पूजा, सभी भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री हुए शामिल

डेस्क: 13 दिसंबर के दिन प्रधानमंत्री द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद से ही उत्तर प्रदेश में जैसे जश्न का माहौल सा बन गया है। एक के बाद एक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन इस पल को ऐतिहासिक बना दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों को अयोध्या बुलाकर हनुमानगढ़ी मंदिर में साथ मिलकर पूजा की।
उत्तर प्रदेश: भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अयोध्या में सरयू घाट पर पूजा की। pic.twitter.com/Q4DSrVY6JF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2021
करोड़ों भारतवासियों का सपना पूरा हुआ : जेपी नड्डा
भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के अयोध्या राम जन्मभूमि पहुंचने से पहले ही वहां तैयारियां शुरू कर दी गई थी। इस दौरान उपस्थित हुए सभी मुख्यमंत्रियों ने सभी के सुख और निरोग जीवन के लिए प्रार्थना की। इस दौरान जेपी नड्डा ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा “मन में एक तमन्ना थी कि भव्य राम मंदिर बने और आज खुशी की बात है कि करोड़ों भारतवासियों का सपना पूरा हो रहा है।”
काशी जाने के बाद रामलला के दर्शन की हुई इच्छा
उनके अनुसार काशी जाने के बाद उनके मन में इच्छा हुई कि सभी मिलकर रामलला के दर्शन करें इसलिए उन्होंने भाजपा के सभी मुख्यमंत्रियों को अयोध्या राम जन्मभूमि आने का निमंत्रण दिया। सभी ने एक साथ इकट्ठा होकर अयोध्या में सरयू घाट पर पूजा की जिसके बाद सभी अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर में भी पूजा करने गए।
सौभाग्य है कि रामलला की जन्मभूमि के अब फिर से दर्शन होंगे। राम मंदिर निर्माण के बाद पहली बार यहां आने का अवसर प्राप्त हुआ। सब सुखी, निरोग रहे और सबका मंगल हो: अयोध्या में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान pic.twitter.com/Ypv6trfWHS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2021
उपस्थित हुए भाजपा के सभी मुख्यमंत्री
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अयोध्या पहुंचते ही कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद उन्हें अयोध्या जाने का यह पहला अवसर प्राप्त हुआ। वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी रामलला के दर्शन के लिए उत्सुकता व्यक्त करते हुए कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर राम मंदिर बनने के बाद यहां पर्यटन और भी ज्यादा बढ़ेगा।