खेलराष्ट्रीय

टोक्यो ओलंपिक में भारत का दिखा जलवा, मिला पहला स्वर्ण पदक

डेस्क: 27 वर्षीय भारतीय रेसलर बजरंग पुनिया के टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में कांस्य पदक जीतने के बाद सभी देशवासियों की नजर जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पर टिकी थी। आज उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी देशवासियों का सिर गर्व से ऊपर कर दिया।

बता दें कि यह ओलंपिक की इतिहास में एथलीट में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। अब तक भारत ने टोक्यो ओलंपिक में दो रजत पदक और तीन कांस्य पदक जीते थे जिसके साथ कुल पदकों की संख्या 5 हो गई थी। लेकिन अब नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही भारत को अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल हो गया है।

अपने बेहतरीन प्रदर्शन से जीता स्वर्ण पदक

नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर के थ्रो से ओलंपिक में स्वर्ण पदक के लिए अपनी दावेदारी को पक्का किया। इससे पहले 2008 के बीजिंग में शूटिंग में अभिनव बिंद्रा को स्वर्ण पदक मिला था जिसके बाद आज भारत को अपना पहला एथलेटिक्स स्वर्ण पदक मिला है।

neeraj-chopra

टोक्यो ओलंपिक में इसे भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन के तौर पर देखा जा सकता है। 87.58 मीटर के  थ्रो के साथ ही नीरज चोपड़ा ने भारत का टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना साकार कर दिया। पूरे देश में नीरज चोपड़ा के जीत के खबर के साथ ही उत्साह का माहौल छा गया।

पीएम ने ट्वीट कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज के जीत की खबर मिलते ही उन्हें ट्वीट कर जीत की बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा “फिर टोक्यो में इतिहास रचा गया है। नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया इसे हमेशा याद रखा जाएगा। नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button