राष्ट्रीय

खुशखबरी: अगले 10 वर्षों में दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होगा भारत, चीन को हम देंगे पछाड़ !

 

डेस्क: अगले 10 वर्षों में भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन सकता है। जनसंख्या के मामले में भारत चीन को भी पछाड़ देगा। भारत दुनिया का नंबर वन आबादी वाला देश बन जायेगा। इसे आप खुशखबरी माने या बड़ी परेशानी की सबक। यह आप पर निर्भर करता है। लेकिन विश्व जनसंख्या दिवस पर इस पर विचार जरूर करना चाहिए। सरकार को, आम नागरिकों को और शायद दुनिया को भी।

दुनिया की करीब 7.8 अरब आबादी में से 17.5% हिस्‍सा भारत का है। भारत के हर वर्ग किलोमीटर में 464 लोग बसते हैं। 1980 के दशक में हमारी जनसंख्‍या वृद्धि दर 2.35% थी जो अब घटकर 1% पर आ गई है।

11 july-world population day

11 जुलाई को ही क्यों मनाते हैं आबादी दिवस

हम हर साल 11 जुलाई को आबादी दिवस मनाते हैं। वह इसीलिए कि 1987 में ऐसी दिन दुनिया ने बढ़ती आबादी को गम्भीरता से लिया था। विचारकों ने माना था कि जनसंख्या पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने हर साल इस दिन को ‘विश्‍व जनसंख्‍या दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 की रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि आबादी दर में कुछ गिरावट आई है। देश के अधिकतर राज्‍यों में प्रजनन की दर भी घटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button