राष्ट्रीय

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर किया यादगार प्रदर्शन

 

डेस्क: इस वक्त टोक्यो में ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सोमवार को हॉकी के क्वार्टर फाइनल मैच का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड नंबर-4 ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात दी। ऐसा करके भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया।

महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। ऐसा ओलंपिक के इतिहास में पहली बार हुआ है। बता दें कि भारतीय पुरुष टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।

सेमीफाइनल का हिस्सा बन चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना 4 अगस्त को अर्जेंटीना से होगा। अर्जेंटीना ने जर्मनी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। अर्जेंटीना को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक में पदक जीत सकती है।

1980 में महिला टीम ने किया था बेहतरीन प्रदर्शन

इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1980 के मॉस्को ओलंपिक में देखने को मिला था। जिसके बाद अब जाकर टोक्यो ओलंपिक में फिर एक बार भारतीय महिला हॉकी टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा गया।

सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत कर भारतीय टीम ने ओलंपिक में अपना चौथा स्थान सुनिश्चित कर लिया है। 4 अगस्त को अर्जेंटीना को हराकर भारतीय टीम ओलंपिक में पदक का भागीदार भी बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button