मनोरंजन

एक छोटे गांव का लड़का आज बन गया भारत का 9वां सबसे अमीर आदमी, प्रतिदिन कमाते हैं करोड़ों

 

डेस्क: 62 वर्षीय जय चौधरी अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। एक समय था जब वह हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के छोटे से गांव पनोह में कई दिक्कतों का सामना करके अपनी जिंदगी बिताते थे। गांव में बिजली की कमी थी और पीने के पानी की भी कमी थी। उनके माता पिता किसान थे।

पढ़ाई करने के लिए उन्हें पड़ोस के गांव दूसरा में प्रतिदिन 4 किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता था। अपने घर के मुकाबले उन्हें घर के पास स्थित एक पेड़ के नीचे पढ़ाई करना ज्यादा पसंद था। प्राथमिक शिक्षा पड़ोस के गांव से ही पूरी करने के बाद वह वाराणसी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए आ गए। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मास्टर्स की डिग्री के लिए अमेरिका चले गए।

1996 में शुरू किया स्टार्टअप

अमेरिका से मास्टर्स की डिग्री पूरी करने के बाद जय चौधरी ने अपनी खुद की कंपनी शुरू करने का फैसला लिया। लेकिन इससे पहले उन्होंने आईबीएम और यूनिसिस जैसे कि सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करना सही समझा। साल 1996 में उन्होंने अपना पहला स्टार्टअप शुरू किया। यह एक साइबर सुरक्षा फॉर्म था जिसका नाम उन्होंने सिक्योरआईटी रखा।

India's-nineth-richest-man-Jay-Chaudhry

बड़े सॉफ्टवेयर कंपनियों को प्रदान करते हैं सुरक्षा

शुरुआत में उन्हें कुछ समय तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन समय के साथ उनकी स्थिति सुधरती चली गई साल 2008 में जो चौधरी ने Zscaler नाम की एक नई कंपनी खोली। इसका मुख्य काम बड़े सॉफ्टवेयर कंपनियों को साइबर सुरक्षा प्रदान करना था। आज यह माइक्रोसॉफ्ट, साइमेंस, क्राउडस्ट्राइक और AWS जैसे कई बड़ी कंपनियों को सुरक्षा सेवा प्रदान करता है।

1 साल में आय में हुई 271% की बढ़ोतरी

पूरे विश्व में आज Zscaler के 5000 से अधिक ग्राहक हैं। जय चौधरी की कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या लगभग 2600 है। हाल ही में जय चौधरी की कंपनी की संपत्ति में 55% की वृद्धि हुई जिसके बाद मुझे कंपनी की कुल आय $157 मिलियन हो गया। इसी के साथ जय चौधरी की कुल संपत्ति में पिछले 1 सालों में 271% की बढ़ोत्तरी हुई। अब उनकी कुल संपत्ति 1,21,600 करोड़ रुपए से भी अधिक हो गई है। उसी के साथ में भारत के 9वें सबसे अमीर आदमी बन गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button