मनोरंजन

एक समय था जब सड़कों पर रात बिताती थी कंगना रनौत, अब है इतनी संपत्ति की मालकिन

 

डेस्क: बॉलीवुड में कंगना रनौत अक्सर चर्चा का केंद्र बनी रहती है। वह अब बॉलीवुड के बेहतरीन और प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी है। अपने अभिनय शैली वह फैशन सेंस के माध्यम से उन्होंने प्रशंसकों का दिल जीता है। अपने दम पर बॉलीवुड पर राज करने वाले चेहरों में कंगना रनौत भी एक है। अपने मेहनत के दम पर ही उन्होंने लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई है।

23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक छोटे से शहर सूरजपुर में जन्मी कंगना को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। उनके पिता अमरदीप रनौत एक व्यवसाई हैं और उनकी मां आशा रनौत स्कूल की अध्यापिका हैं। एक्टिंग करने के लिए उन्होंने अपना घर तक छोड़ दिया था। काफी कम उम्र में ही वह घर छोड़कर काम की तलाश में मुंबई आ गई थी। लेकिन कुछ दिनों में ही उन्हें इस बात का पता चल गया कि यह इतना भी आसान नहीं है जितना उन्हें लगता था।

सड़कों पर गुजार चुकी है रातें

आपको जानकर हैरानी होगी कि जब कंगना ने अभिनेत्री बनने के लिए अपना घर छोड़ा उस वक्त उनकी उम्र महज 17 साल थी। घर छोड़कर मुंबई आने के बाद उन्हें कई रातें सड़कों पर भी गुजारनी पड़ी क्योंकि मुंबई में उनके रहने के लिए घर भी नहीं था। मुंबई की सड़कों पर कई रातों के गुजारने के बाद आखिरकार उनकी किस्मत बदली।

Kangana-ranaut-net-wealth

मॉडलिंग से किया करियर की शुरुआत

बाहरी होने के कारण शुरुआती दिनों में कंगना रनौत को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आज वह देश की बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। अपनी पहली फिल्म गैंगस्टर में उनके बेहतरीन एक्टिंग के कारण उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

हो चुकी है कई अवॉर्ड्स से सम्मानित

आज अपने मेहनत के दम पर वह विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुई है। अपने करियर के दौरान उन्होंने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 4 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर भी उन्हें कई अवार्ड दिए गए हैं इनमें आईफा, फिल्मफेयर, स्टारडस्ट और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी शामिल है। इसके अलावा हुआ फॉर्ब्स इंडिया के टॉप 100 सेलिब्रिटीज के सूची में भी 6 बार शामिल हो चुकी है।

एक फिल्म के करोड़ों रुपए करती है चार्ज

आज का गुना बॉलीवुड की एक बेहतरीन अभिनेत्री है। इसी के साथ वह हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी बन चुकी है। एक फिल्म में काम करने के लिए वह आमतौर पर 15 से 20 करोड़ रुपए तक चार्ज करती है। हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म “थलाइवी” के लिए उन्होंने लगभग 22 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। बता दें कि अलौकिक देसाई के आने वाली फिल्म “द इन्कारनेशन – सीता” में करीना कपूर को हटाकर अब कंगना रनौत को सीता का रोल ऑफर किया गया है।

Kangana-Ranaut-Biography

करोड़ों के मकान में रहती है कंगना

कंगना रनौत मुंबई के एक अपार्टमेंट में रहती है इस अपार्टमेंट की कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा मनाली में भी उन्होंने एक बंगला खरीदा है जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपए बताई जाती है। इस बंगले को खरीदने के लिए कंगना रनौत ने 10 करोड़ रुपए खर्च किए और 20 करोड़ रुपए इसे दोबारा बनाने में खर्च किए हैं। इस बंगले को उन्होंने अपने पसंद के अनुसार बनवाया है। इसमें जैविक खेत, घोड़े का अस्तबल और एक विक्टोरियन कॉटेज भी है।

मुंबई में बनाया अपना स्टूडियो

इसी के साथ उन्होंने 2017 में पाली हिल में एक तीन मंजिला इमारत भी खरीदी थी जिसके लिए उन्होंने 20 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इस इमारत को उन्होंने अपने भवन और स्टूडियो के रूप में विकसित किया है। उन्होंने अपने स्टूडियो का नाम मनी करने का फिल्म्स रखा है। इसके निर्माण के लिए अब तक वह 48 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है।

Net-worth-of-Kangana-Ranaut

महज 21 साल की उम्र में खरीदी बीएमडब्ल्यू

फिल्मों में काम मिलने के बाद कंगना रनौत ने 2008 में महज 21 वर्ष की उम्र में बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज खरीदी थी। इस कार की कीमत लगभग दो करोड़ रुपए हैं। इसके अलावा भी कंगना रनौत के कलेक्शन में बेहतरीन लग्जरी गाड़ियों की भरमार है। बीएमडब्ल्यू के अलावा कंगना के पास मर्सिडीज बेंज भी है जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है।

कितनी संपत्ति की मालकिन है कंगना रनौत?

फिल्मों व मॉडलिंग के अलावा कंगना रनौत एडवर्टाइजमेंट से भी करोड़ों की कमाई करती है। सूत्रों की माने तो ब्रांड एंडोर्समेंट्स से वह सालाना 15 करोड़ रुपए कमाती है। बात करें कंगना राणावत के कुल संपत्ति की तो वह लगभग 100 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन है। पिछले कुछ समय में उनकी संपत्ति में लगभग 40% की वृद्धि हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button