राजनीति

पंजाब में केजरीवाल को मिल रहा बहुमत, जल्द ही पीएम बनना तय!

 

डेस्क: विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में शानदार जीत हासिल की है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि आम आदमी पार्टी के झाड़ू ने पंजाब से कांग्रेस को साफ कर दिया। इसी के साथ दिल्ली के बाद अब दूसरे राज्य पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिल रही बढ़त पर दिल्ली के राजेंद्र नगर के विधायक व आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने यह दावा किया कि आम आदमी पार्टी अब एक राष्ट्रीय ताकत बनकर उभर रही है।

जल्द ही आप मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरेगी!

उनका कहना है कि जल्द ही आप, कांग्रेस का जगह ले लेगी और मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरेगी। उनके अनुसार आज का दिन आम आदमी पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज वह केवल एक क्षेत्रीय पार्टी नहीं। उन्होंने यह तक दावा किया है कि आने वाले समय में अरविंद केजरीवाल देश के पीएम बनेंगे। उनके अनुसार जल्द ही अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब के साथ-साथ देश का नेतृत्व करेंगे।

AAp-MLA-Raghav-Chadda

चरणजीत सिंह चन्नी पीछे चल रहे हैं

उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘आप’ की तुलना में भाजपा ने दो राज्यों में जीत हासिल करने में बहुत अधिक समय ले लिया है। अरविंद केजरीवाल के समर्थन में पंजाब में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है जो कि कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी पीछे चल रहे हैं। इसी के साथ अपने गढ़ पंजाब में कांग्रेस और दूसरे नंबर की पार्टी बन चुकी है।

पंजाब के अलावा बाकी के चार राज्यों उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा आगे चल रही है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2022 में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिल्ली से निकलकर पंजाब में भी अपनी सरकार बनाकर खुद को राष्ट्रीय पार्टी साबित करने में सफल रहा। जबकि कांग्रेस को अपने गढ़ पंजाब से ही हाथ धोना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button