कितने सीटों पर लड़ें चुनाव तय नहीं कर पा रही मजबूर कांग्रेस

कांग्रेस और वाम दल ने यह तय किया है कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 वह दोनों साथ मिलकर ही लड़ेंगे पर कांग्रेस अपनी किसी मजबूरी के कारण सीट शेयरिंग के बारे में बात नहीं कर पा रही है। हालांकि मैदान में दोनों साथ-साथ हैं।
दोनों के बीच यह तय नहीं हो पा रहा है कि कौन कितने सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन के सभी नेता कई बार बैठक कर चुके हैं पर सहमति अभी तक नहीं बन पाई।
बार-बार होने वाले बैठकों के बाद भी कांग्रेस अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रही है इस बात को लेकर वामदल गुस्से में है। सूत्रों का कहना है कि इसमें देरी कांग्रेस की वजह से ही हो रही है। दोनों दलों के बीच गत गुरुवार को बैठक में भी कांग्रेस ने अभी तक कुछ साफ नहीं किया है जिससे वामदल महसूस कर रही है कि चुनाव की तैयारियों का वक्त बीतता जा रहा है।
अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि, “गठबंधन में कोई समस्या नहीं है। एक संयुक्त कार्यक्रम भी चल रहा है।”