अंतरराष्ट्रीय

गूगल के खिलाफ जारी की गई कानूनी नोटिस, जानिए इसकी वजह

डेस्क: अक्सर किसी तरह की जानकारी पाने के लिए लोग गूगल पर सर्च करते हैं। गूगल सही-सही सर्च रिजल्ट भी दिखा देता है। लेकिन कुछ समय से ‘वर्स्ट लैंग्वेज इन इंडिया’ सर्च करने पर गूगल (Legal notice issued against Google) में कन्नड़ भाषा दिखाया जा रहा है।

सबसे खराब भाषा कन्नड़ को बताए जाने पर कर्नाटक के लोगों में गूगल (Legal notice issued against Google) के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह गूगल के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी करेंगे।

कर्नाटक में कई जगहों पर गूगल के इस सर्च रिजल्ट का विरोध किए जाने के बाद गूगल ने सबसे खराब भाषा के उत्तर में आने वाले जवाबों से कन्नड़ का नाम हटा दिया है। साथ ही गूगल (Legal notice issued against Google) ने इस मामले में खेद व्यक्त करते हुए कहा कि सर्च रिजल्ट में गूगल का अपना कोई हाथ नहीं होता।

कर्नाटक के कन्नड़ संस्कृति और वन मंत्री ने कहा कि गूगल (Legal notice issued against Google) को इस तरह का जवाब दिखाने के कारण कानूनी नोटिस भेजा जाएगा। आप ही उन्होंने ट्विटर पर गूगल के प्रति नाराजगी जाहिर की और कन्नड़ लोगों से माफी मांगने की मांग की।

कर्नाटक के संस्कृति मंत्री के अनुसार गूगल द्वारा कन्नड़ लोगों को नीचा दिखाने का प्रयास है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि हम गूगल द्वारा कन्नड़ भाषा की छवि को खराब करने के लिए गूगल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेंगे।

इसके अलावा भी कई अलग पार्टी के नेताओं ने भी गूगल (Legal notice issued against Google) के इस जवाब की काफी निंदा की। बेंगलुरु मध्य के भाजपा सांसद पीसी मोहन नेवी गूगल के सर्च रिजल्ट्स फॉर ट्विटर पर शेयर कर कन्नड़ भाषा के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने गूगल इंडिया से माफी मांगने की अपील भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button