राष्ट्रीय

राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलने की हो रही थी मांग, पीएम ने बदलकर किया “मेजर ध्यानचंद खेल रत्न”

 

डेस्क: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन से देशभर में उल्लास का माहौल है। कई खिलाड़ी ओलंपिक में कांस्य पदक जीत रहे हैं तो वहीं कई रजत पदक का दावेदार बन गए हैं। इसी बीच राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने की मांग ने जोर पकड़ लिया।

देश के युवाओं का एक बड़ा वर्ग लगातार पीएम से खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने की मांग करता आ रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मांगों को पूरा करते हुए राजीव गांधी खेल रतन पुरस्कार का नाम बदल दिया।

मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया सर्वोच्च खेल सम्मान का नाम

आज 6 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि अब से खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि “मुझे संपूर्ण भारत के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हो रहे थे। मैं उनके विचारों के लिए उनका धन्यवाद करता हूं। उनकी भावना का सम्मान करते हुए खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार नाम कर दिया गया।”

आज हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के नाम पर भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान का नाम खा गया। उनके नाम पर सर्वोच्च खेल सम्मान का नाम रखने के बाद पीएम मोदी ने कहा की मेजर ध्यानचंद भारत के उन अग्रणी खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने भारत के सम्मान और गौरव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button