राजनीति

सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने दिया विवादित बयान, अब खुद फंस गए विवादों में

 

डेस्क: 2022 में पंजाब में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इससे पहले पंजाब की राजनीति में काफी गरमा गरमी देखने को मिल रही है। पंजाब कांग्रेस के चीफ नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार बलविंदर सिंह माली अब एक बार फिर विवादित बयान देने के कारण विवादों में फंस गए हैं।

दरअसल उन्होंने ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने सीएम अमरिंदर सिंह पर हमला करते हुए उन पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप लगाए। इसी के साथ उन्होंने एक विवादित बात भी कह दी जिसके बाद वह अब खुद विवादों में हैं।

कश्मीर को बताया अलग देश

उन्होंने दावा किया कि कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। उनके अनुसार कश्मीर, कश्मीरियों का एक अलग देश हुआ करता था। माली के इस बयान का लगातार विरोध हो रहा है। उनके ऐसा बयान देने के बाद से ही लगातार उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि ऐसा कह कर माली ने शहीदों के परिवारों का अपमान किया है।

अकाली दल के नेता ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने बलविंदर सिंह माली के इस बयान का विरोध करते हुए कहा कि राहुल गांधी को इस बात पर जल्द से जल्द एक्शन लेना चाहिए। मजीठिया के अनुसार यदि राहुल गांधी इस पर कोई एक्शन नहीं लेते तो इससे कांग्रेस का असली चेहरा सभी के सामने आ जाएगा और यदि वह एक्शन लेते हैं तो देखना यह है कि सिद्धू के खिलाफ वह क्या एक्शन लेंगे?

बीजेपी नेता नितिन जोशी ने भी की आलोचना

बलविंदर सिंह माली के कश्मीर को अलग देश बताए जाने वाले बयान का देश भर में लगातार विरोध किया जा रहा है। बीजेपी नेता नितिन जोशी ने भी बलविंदर सिंह के बयान की आलोचना करते हुए इसके खिलाफ एक्शन लिए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि कश्मीर के लिए न जाने कितने सैनिकों ने शहादत दी है। लेकिन मलविंदर सिंह माली ने ऐसा कहकर उनके शहादत का अपमान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button