मनोरंजन

मुकेश अंबानी के पोते का पहला जन्मदिन, जश्न में शामिल होने के लिए रखे गए कुछ ख़ास नियम, 100 पंडितों को मिला न्यौता

 

डेस्क: 11 दिसंबर 2021 को एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी का पहला जन्मदिन है। पृथ्वी के जन्मदिन समारोह का आयोजन गुजरात के जामनगर में किया गया है। इस अवसर पर मुकेश अंबानी ने 100 पंडितों को न्योता भेजा है। पृथ्वी के जन्मदिन समारोह में 100 पंडित उपस्थित होकर उसे आशीर्वाद देंगे।

बॉलीवुड और खेल जगत के सितारे होंगे शामिल

100 पंडितों के अलावा बॉलीवुड और खेल की दुनिया के कई बड़े सितारे भी मुकेश अंबानी के पोते के जन्मदिन समारोह में शामिल होंगे। इस लिस्ट में कई कलाकारों और खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट दीपिका और रणवीर सिंह सहित सचिन तेंदुलकर भी इस जश्न में मुकेश अंबानी का साथ देंगे।

जन्मदिन में शामिल होने के लिए यह है नियम

लेकिन उम्मीद क्रोन के खतरे को देखते हुए मुकेश अंबानी ने जन्मदिन समारोह के लिए कई सेफ्टी प्रोटोकोल तय किए हैं। सभी मेहमानों को इनविटेशन के साथ-साथ सेफ्टी प्रोटोकॉल की भी एक चिट्ठी भेजी गई है जिसमें जश्न में शामिल होने के लिए कई नियमों के बारे में बताया गया है। बताया जा रहा है कि पृथ्वी आकाश अंबानी के जन्मदिन के जश्न का आनंद उठाने के लिए सभी मेहमानों का डबल वैक्सीनेशन अनिवार्य है।

विदेशों से मंगवाए गए खिलौने व शेफ

बताया जा रहा है कि इस समारोह का आयोजन फॉर रेंट इन बायो बबल में किया जाएगा। इसके अलावा जामनगर में स्थित सभी अनाथालय में गिफ्ट और खिलौने भी भेजे जाएंगे। सूत्रों की माने तो पृथ्वी अंबानी के जन्मदिन के लिए नीदरलैंड से खिलौने और इटली व थाईलैंड से शेफ मंगवाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button