मनोरंजन

वायरल हुआ हाथी का क्रिकेट खेलने का वीडियो, हाथी ने लगाए चौके और छक्के

डेस्क: बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग, जिसे हम आईपीएल के भी नाम से जानते हैं, को फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

दरअसल खेल के दौरान कई खिलाड़ियों के तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ खिलाड़ियों के रिपोर्ट पॉजिटिव भी आए। ऐसे में सभी की सुरक्षा को देखते हुए आईपीएल को रद्द करने का फैसला लिया गया।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए क्या फैसला रहा। लॉकडाउन में लोगों के मनोरंजन का का एकमात्र साधन आईपीएल ही था। अब वह भी नहीं रहा।

ऐसे में हाथी के क्रिकेट खेलने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे देख लोगों के मूड में कुछ सुधार आ रही है।

आपको बता दें कि हाथी को बहुत समझदार जानवर माना जाता है। साथ ही इसे मस्ती करने वाला जानवर भी माना जाता है।

वायरल हो रही इस वीडियो में कुछ युवक जंगल में हाथी के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जा सकता है कि किस प्रकार गेंदबाज के हाथी के तरफ बॉल फेंकने पर हाथी भी अपने जलवे दिखा रहा है।

हाथी अपने सूंड से डंडे की मदद से बैटिंग करते हुए नजर आ रहा है। वह हाथी गेंद को इतनी तेजी से मारता है कि गेंद काफी दूर जाकर गिरती है।

हाथी की क्रिकेट खेलते हुए चौके छक्के लगाने के इस अंदाज को सभी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। ट्वीटर में इस वीडियो को लगभग 300 लोगों ने रिट्वीट किया।

वीडियो को लगभग 4,00,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कमेंट में लोग हाथी को ‘परफेक्ट प्लेयर’ कह कर भी संबोधित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button