मनोरंजन

गाड़ी, बंगला, नौकरी, एक नहीं कई: गोल्डन ब्वॉय नीरज को मिल रहा छप्पर फाड़ इनाम

डेस्क: 7 अगस्त से ही देश में बच्चे बच्चे की जुबान पर नीरज चोपड़ा का नाम ही छाया हुआ है। उनकी धमाकेदार जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर वाहिद अली वाहिद की कविता “फेंक जहां तक भाला जाए” भी काफी ट्रेंड कर रहा है।

टोक्यो ओलंपिक में भारत को कुल सात मेडल मिलने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का सिर गर्व से ऊपर उठ गया। ओलंपिक में सभी खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन को काफी सराहा जा रहा है। यहां तक कि पाकिस्तान में भी नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन की तारीफें की जा रही है।

नीरज चोपड़ा पर हो रही पुरस्कारों की बौछार

टोक्यो ओलंपिक में उनके जीत की घोषणा होने के बाद से ही नीरज चोपड़ा पर पुरस्कारों की बौछार होने शुरू हो गई है। दरअसल टोक्यो ओलंपिक में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है जबकि व्यक्तिगत तौर पर भारत को दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल हुई है। नीरज से पहले अभिनव बिंद्रा ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

हरियाणा के मुख्यमंत्री एम.एल. खट्टर ने नीरज को 6 करोड़ रुपए का नगद इनाम देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने इस बात का आश्वासन भी दिया कि आने वाले समय में 23 वर्षीय नीरज चोपड़ा को पंचकूला में “सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन एथलेटिक्स” का प्रमुख बनाया जाएगा। साथ ही उन्हें एक फर्स्ट क्लास जॉब और रियायती दरों में जमीन उपलब्ध करवाने की बात भी हरियाणा सरकार ने कही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी नीरज के लिए दो करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि अब भारत और पंजाब के लिए गर्व का क्षण है। बता दें कि नीरज का परिवार पंजाबी मूल का है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी नीरज को एक XUV700 गिफ्ट करने की घोषणा की है।

बीसीसीआई ने भी की इनाम की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन से प्रसन्न होकर एक करोड़ रुपए के नगद इनाम की घोषणा की है। साथ ही आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी नीरज चोपड़ा को एक करोड रुपए नकद इनाम देने की बात कही है।

इसी के साथ नीरज चोपड़ा को इनाम के तौर पर कुल 10 करोड़ रुपए अलग-अलग संस्थानों द्वारा दिए जाने की घोषणा की गई है। हालांकि टोक्यो ओलंपिक में उनके द्वारा किए गए बेहतरीन प्रदर्शन को रुपयों से नहीं आंका जा सकता। लेकिन फिर भी यह उनके उज्जवल भविष्य की ओर पहला कदम है।

Haryana Govt. Rs. 6 Crore
Punjab Govt. Rs. 2 Crore
Railway Rs. 3 Crore
BCCI Rs. 1 Crore
Manipur Govt. Rs. 1 Crore
Indian Olympic Association Rs 75 Lakhs
Chennai Super Kings Rs. 1 Crore
Indigo 1 Year Free Ticket
Anand Mahindra XUV700
Haryana Govt. Grade 1 Govt Job

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button