राष्ट्रीय

चंद्रमा पर लैंडिंग से 2 दिन पहले इसरो ने शेयर की तस्वीरें, ये है चंद्रयान -3 का हाल

डेस्क: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने लैंडिंग से दो दिन पहले सोमवार को लैंडिंग स्थल का निर्धारण करते हुए विक्रम लैंडर की तस्वीरें जारी कीं।

इसरो के ऑफिसियल ट्वीटर अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा गया था “यहां लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा (एलएचडीएसी) द्वारा ली गई चंद्र दूर के क्षेत्र की छवियां हैं।” इसरो ने लिखा कि यह कैमरा एक सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र का पता लगाने में सहायता करता है।

चंद्रयान 3 के 23 अगस्त को शाम भारतीय समयानुसार करीब 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की उम्मीद है। बता दें कि रविवार की सुबह मिशन का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

चंद्रयान-3 में कई स्टार पर किया गया संशोधन

वैज्ञानिकों की मानें तो चंद्रयान-3 में लैंडिंग गियर को और मजबूत किया गया है और साथ ही कंप्यूटर सॉफ्टवेयर को भी संशोधित किया गया है। मिशन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मानवीय तौर पर जो कुछ भी संभव था, किया गया है।

चंद्रयान-3 को लेकर दावा किया जा रहा है कि यदि इसबार कोई दुर्घटना हो भी जाती है तो लैंडर और रोवर चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कर लेंगे। इसके साथ चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पहला ऐसा देश बन जायेगा।

मिशन के तीन महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं जिनमें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सुरक्षित और नरम लैंडिंग, उसकी सतह पर रोवर को घूमते हुए दिखाना और उसके पर्यावरण का अध्ययन करना शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button