मनोरंजन

सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया को सरकार से मिला कितना इनाम? कितनी है रवि दहिया की कुल संपत्ति?

 

डेस्क: टोक्यो ओलंपिक 2020 में सिल्वर मेडल जीतने वाले 2 खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी रवि कुमार दहिया ने कुश्ती में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया है। इसके बाद राज्य सरकारों ने उन पर इनामों की बौछार कर दी है। इसी के साथ उनके कुल संपत्ति में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।

12 दिसंबर 1997 को हरियाणा के सोनीपत जिले के नहरी गांव में जन्मे रवि कुमार दहिया ने मात्र 10 साल की उम्र से ही प्रशिक्षण शुरू कर दिया था। उन्हें पूर्व एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सतपाल सिंह ने प्रशिक्षित किया था। उनके पिता एक साधारण किसान हैं। बता दें कि रवि कुमार दहिया विवाहित हैं और उनका एक बेटा भी है।

बचपन से ही पहलवान बनने का था सपना

कई नामचीन पहलवानों की धरती पर जन्मे रवि दहिया भी काफी कम उम्र से ही पहलवान बनने का सपना देखते थे। इसके लिए बचपन से ही उन्हें सख्त नियमों का पालन करना पड़ता था जिसमें संतुलित आहार भी शामिल है। उनके पिता अपने गांव से दिल्ली के छत्रपाल स्टेडियम तक उनके लिए दूध और फल पहुंचाने के लिए जाया करते थे।

जीत चुके हैं कई पदक और इनाम

  • 2015 के जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में उन्होंने हिस्सा लिया और शानदार जीत हासिल की। इसमें उन्होंने रजत पदक जीता।
  • 2017 में कुश्ती के मैच के दौरान उन्हें चोट आई जिस वजह से कुछ समय के लिए वह कुश्ती नहीं लड़ सकते थे। लेकिन अगले ही वर्ष उन्होंने वापस कुश्ती में वापसी की।
  • 2018 के U23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और फाइनल तक जा पहुंचे। फाइनल मैच में जापान के तोशीहिरो हसेगावा से वह हार गए। लेकिन इस मैच में उन्होंने रजत पदक जीत लिया।
  • 2019 से विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भी रवि कुमार दहिया ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि इसमें वह पदक नहीं जीत सके लेकिन वह पांचवें स्थान पर रहे।
  • 2020 और 2021 के एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में रवि दो बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
  • 2020 के टोक्यो ओलंपिक में 57 किलोग्राम वर्ग के पुरुषों के फ्रीस्टाइल कुश्ती में उन्होंने रजत पदक जीतकर देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

टोक्यो ओलंपिक में अपने सभी विरोधियों को हराया

टोक्यो ओलंपिक 2020 में रवि कुमार दहिया ने क्वालिफिकेशन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल राउंड में अपने सभी विरोधियों को काफी आसानी से हरा दिया। लेकिन फाइनल मैच में उनके प्रतिद्वंदी ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 7-4 से मैच को जीत लिया। इसी के साथ रवि दहिया ने रजत पदक जीतकर कुश्ती में उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे ओलंपियन बन गए।

हो रही इनामों की बौछार

टोक्यो ओलंपिक में रवि कुमार दहिया के प्रदर्शन के कारण सरकारों द्वारा परिणामों की बारिश की जा रही है। भारत सरकार ने उन्हें 50 लाख रुपए इनाम के तौर पर दिए। हरियाणा सरकार ने रवी दहिया के लिए 4 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की। भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन ने भी दहिया को 40 लाख रुपए का इनाम दिया। वहीं बीसीसीआई ने 50 लाख रुपए और BYJU’S ने 1 करोड़ रुपए इनाम की घोषणा की।

रवि कुमार दहिया की है करोड़ों की संपत्ति।

रवि कुमार दहिया के कुल संपत्ति के बारे में फिलहाल खुलासा तो नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों की माने तो युवा मामले और खेल मंत्रालय के तरफ से उन्हें ₹50000 प्रति माह वेतन दिया जाता है। साथ ही टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण मिले ही नामों से ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि उनकी कुल संपत्ति 11 करोड़ रूपए से अधिक की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button