मनोरंजन

कभी ना करें यह 5 काम वरना कर्ज में डूब कर हो जाएंगे कंगाल

 

डेस्क: हमारे देश में अब बहुत कम ही ऐसे लोग हैं जो वास्तु के बारे में ख्याल रखते हैं। देश की अधिकांश जनता वास्तु शास्त्र से अनजान है। ऐसे में अनजाने में लोग कई ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनका उनके जीवन में काफी बुरा असर पड़ता है। वास्तु किसी को राजा बना सकता है तो किसी व्यक्ति को कर्ज में भी डूबा सकता है। वास्तु की पांच ऐसी गलतियां हैं जिनके बारे में आपको भी जानकारी होनी चाहिए। ताकि इन गलतियों का प्रभाव आपके जीवन पर ना पड़े।

अपने दैनिक जीवन में किए जाने वाले कार्यों में अक्सर हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव हमारे ऊपर ही पड़ता है। इन गलतियों की वजह से सफलता, समृद्धि व तरक्की होना भी रुक जाता है और फिर हम अपने किस्मत को कोसने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि वास्तु के इन दोषों के बारे में आपको भी थोड़ी जानकारी हो।

रात में रसोई में जूठे बर्तन न छोड़ें

आजकल प्रत्येक घर में काम करते हुए देर रात हो जाने की वजह से भोजन करने के बाद जूठे बर्तन रसोई में ही छोड़ दिया जाता है। लेकिन ऐसा करने से आपको आर्थिक हानि हो सकती है। रात में सोने से पहले सभी बर्तनों को साफ करके ही रसोई में रखनी चाहिए। इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में तरक्की आती है।

रात में बाल्टी में पानी भरकर रखें

कई घरों में लोगों का आदत होता है कि वह बाथरूम में पानी की बाल्टी को भरकर रखते हैं। दिन में तो यह आम है लेकिन रात को बाथरूम में पानी की बाल्टी अधिकतर लोग भरकर नहीं रखते हैं। इससे घर में नकारात्मकता फैलती है। हमेशा रात में बाथरूम में पानी की बाल्टी को भर कर रखना चाहिए ताकि घर की नकारात्मक दूर हो और धन वर्षा हो।

बिस्तर पर बैठकर ना खाएं

आजकल अधिकांश घरों में लोग बिस्तर पर बैठ कर ही टीवी देखते हुए खाना खाते हैं। जबकि बिस्तर पर बैठ कर खाना स्वास्थ्य के लिए और वास्तु की दृष्टि से अच्छा नहीं है। ऐसा करने से जीवन में सफलता का मार्ग बंद हो जाता है जिससे आप कर्ज में डूब सकते हैं। साथ ही बिस्तर पर खाने वाला व्यक्ति अस्वस्थ बना रहता है।

कूड़ा इकट्ठा न करें

वास्तु के अनुसार घर में साफ सफाई रखनी चाहिए साथ ही घर के बाहर भी कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए। कूड़ेदान में भी कचड़ा इकट्ठा नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से पड़ोसी के साथ शत्रुता बढ़ती है। इससे बचने के लिए नियमित रूप से अपने घर के कूड़ेदान को साफ करते रहें और घर के बाहर कचरा ना फेंके।

सूर्यास्त के बाद दान न दें

दान पुण्य करना वैसे तो अच्छी बात होती है। लेकिन यही दान सूर्यास्त के बाद किया जाए तो इससे जीवन में दरिद्रता आती है। कभी भी सूर्यास्त के बाद किसी को दूध, दही और नमक दान में अथवा मांगने पर नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से देने वाले की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है और वह कर्ज में डूब जाता है। अतः सूर्यास्त के बाद दान पुण्य का कार्य न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button