मध्य प्रदेश

विकास दुबे का सनसनीखेज खुलासा: बोला पुलिस वालों की ह’त्या के लिए उसे मजबूर किया गया था

डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर कांड का मुख्य आरोपी मध्य प्रदेश में पुलिस के हाथ आने के बाद कई राज खोल रहा है। खबरों के मुताबिक विकास दुबे ने 8 पुलिस वालों की ह’त्या करने के बाद उनके श’व जलाने की तैयारी कर ली थी। उसने पुलिस को बताया कि इसके लिए उसने तेल का इंतजाम भी कर लिया था और श’व जलाकर वह सबूत मिटाना चाहता था। उसने बताया कि पुलिस फोर्स आने के बाद उसे मौके से भागना पड़ा था।

विकास दुबे का कहना है कि वो महाकाल का भक्त है। हर दिन वो दो घंटे पूजापाठ करता है। उसे यकीन हो गया था कि यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा तो वह मा’र दिया जाएगा। शायद इसी अकाल मौ’त से बचने के लिए उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचा।

मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन पुलिस की पूछताछ में उसने खुलासा भी किया है कि मंदिर परिसर पहुंचकर वह खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा था।

ध्यान रहे कि विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर प्रांगण से गिरफ्त में लिया गया है। उसने बताया कि कांड करने के बाद उसके साथी एक एक कर पुलिस मुठभेड़ में मा’रे जा रहे थे, इसलिए कुछ लोगों की राय पर वह महाकाल मंदिर पहुंचा था। उसने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है कि पुलिस वालों की ह’त्या के लिए उसे मजबूर किया गया था।

उसने बताया कि उसे जो सूचना मिली थी कि पुलिस उसका एनकाउंटर करने आ रही है, इसलिए उसने अपने साथियों को हथियारों के साथ अपने यहां बुला लिया था और एनकाउंटर के डर से उसने पुलिस पर फायरिंग की। उसने कहा कि उसे पुलिसकर्मियों पर गो’ली चलाने और उन्हें मौ’त के घाट उतारने पर मजबूर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button