अंतरराष्ट्रीय

अब गूगल मैप से मिलेगी ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड की जानकारी, ऐसे लगाएं पता

डेस्क: पूरी दुनिया अभी कोरोना महामारी से त्रस्त है। महामारी के समय में कई लोग इसे एक अवसर की तरह उपयोग कर रहे हैं। दवाओं व ऑक्सीजन की कालाबाजारी निरंतर बढ़ती ही जा रही है।

लगातार कोरोना के नए वेरिएंट्स मिल रहे हैं जो पहले से भी खतरनाक साबित हो रहे हैं। कोरोना के मरीजों में नई-नई समस्याएं भी देखने को मिल रही है।

इसी बीच कई लोग मदद का हाथ बढ़ा कर इस मुश्किल समय को आसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जो जिस तरह थक रहे हैं लोगों की मदद कर रहे हैं।

ऐसे में अब गूगल ने भी मदद का हाथ बढ़ा दिया है। गूगल ने एक नई सुविधा जारी की है जिसके मदद से लोग अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन की तलाश कर सकेंगे।

बेड और ऑक्सीजन की समस्या का सामना ना करना पड़े इस उद्देश्य से गूगल मैप में एक नए फीचर का परीक्षण चल रहा है।

गूगल कंपनी का कहना है कि मैप में Q&A फंक्शन में एक फीचर डाला जा रहा है, जहां पर लोग बेड और मेडिकल ऑक्सीजन की लोकेशन के उपलब्धता के बारे में जानकारी ले सकेंगे।

इसी के साथ गूगल ने चेतावनी भी दी है कि यह पूरी तरह से एक user-generated कंटेंट होगा। इसीलिए इस पर दिए गए किसी भी जानकारी की प्रमाणिकता को वेरीफाई करना होगा।

इस पर आंख मूंदकर भरोसा न करने की सलाह गूगल ने दी है। गूगल के अनुसार मैप में दिखाए गए लोकेशन में ऑक्सीजन व बेड है या नहीं इसकी प्रमाणिकता की जांच आपको खुद करनी होगी।

इसी के साथ वैक्सीनेशन सेंटर की भी जानकारी गूगल मैप से आपको मिल जाएगी। इसमें वैक्सीनेशन सेंटर के फोन नंबर भी दिए रहते हैं। दिए गए फोन नंबर की मदद से आप फोन कर वैक्सीनेशन संबंधित किसी प्रकार की जानकारी ले सकते हैं।

वैक्सीनेशन सेंटर का पता लगाने के लिए आपको अपने फोन के ‘गूगल मैप’ एप्लीकेशन पर ‘वैक्सीनेशन सेंटर’ सर्च करना होगा। इसके बाद यह आपके नजदीकी सेंटर को फोन नंबर सहित स्क्रीन पर दिखा देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button