टेक्नोलॉजी

एलोन मस्क का बड़ा फैसला: अब Twitter नहीं X चलेगा!

डेस्क: टि्वटर के सीईओ बनने के बाद से ही एलोन मस्क अब तक कंपनी में कई बड़े बदलाव कर चुके हैं। इनमें से सबसे बड़ा बदलाव हाल ही में किया गया है जिसके बाद ट्विटर का नाम अब ट्विटर नहीं रहा। दरअसल एलोन मस्क ने twitter का नाम बदलकर इसका नाम X रख दिया है साथ ही इसका डोमेन नेम भी twitter.com से बदलकर x.com हो गया। कहने का अर्थ यह है कि अब यदि आप अपने ब्राउज़र में x.com लिखकर सर्च करते हैं तो यह लिंक twitter.com पर रीडायरेक्ट हो जाएगा।

इसके अलावा ट्विटर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी नीली चिड़िया की तस्वीर को हटाकर X का प्रोफाइल फोटो लगा दिया गया है। ट्विटर के मुख्यालय में भी लेजर की मदद से एक्स लोगो को प्रोजेक्ट किया गया। इसके पीछे की मुख्य वजह क्या है इस बारे में कोई जानकारी अभी नहीं मिली है। हालांकि इसके संकेत उन्होंने पहले ही दे दिए थे। कुछ समय पहले उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि “जल्द ही हम सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे।”

एलोन मस्क ने किये ये बड़े बदलाव

उस वक्त उनके इस ट्वीट का अर्थ किसी को समझ में नहीं आया था। जबकि अब ट्विटर का प्रोफाइल फोटो बदल जाने के बाद अब सबको इसका अर्थ समझ में आया है। इससे पहले भी उन्होंने कई बड़े बदलाव कंपनी में किए थे। लगभग 1 साल पहले उन्होंने ट्विटर को $44 में खरीदा था जिसके बाद उनका मुख्य मकसद ट्विटर से कमाई करना बन गया है। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने ब्लूटिक को भी पेड सर्विस घोषित कर दिया। इसका अर्थ यह है कि ब्लूटिक केवल उन्हीं को दिया जाएगा जो इसके लिए पैसे देगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button