अंतरराष्ट्रीय

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध की ओर बढ़ रहा है? रूस के इस हरकत ने बढ़ाई चिंता

डेस्क: पिछले कुछ दिनों से इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जंग का माहौल बना हुआ है दोनों देश एक दूसरे के ऊपर एक के बाद एक मिसाइल दागते जा रहे हैं।

जितने भी इस्लामिक राष्ट्र हैं, वह फिलिस्तीन के समर्थन में एकजुट हो रहे हैं। वहीं इजराइल को भारत, जापान और अमेरिका का समर्थन मिल रहा है। ऐसे में कईयों का मानना है कि यह तृतीय विश्वयुद्ध का आगाज हो सकता है।

अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच भी तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। जब से जो बिडेन अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं तब से यह तनाव और ही बढ़ रहा है। इसी बीच रूस में अपने दुश्मन देशों की लिस्ट जारी कर दी है।

रूस द्वारा जारी किए गए अपने दुश्मन देशों की लिस्ट में फिलहाल केवल 2 देशों के ही नाम जोड़े गए हैं। लेकिन इसे शुरुआत माना जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है लिस्ट में दुश्मन देशों के नाम को जोड़ने का यह सिलसिला काफी दूर तक जाएगा।

रूस ने केवल अमेरिका और चेक रिपब्लिक को आधिकारिक तौर पर इस लिस्ट में शामिल किया है। अपने दुश्मन देशों के लिए रूस ने कुछ मानदंड भी तय किए हैं।

रूसी सरकार ने अपने दुश्मनों की लिस्ट को जारी करते हुए यह घोषणा किया की चेक दूतावास अधिकतम 19 रोगियों को ही काम पर रख सकता है और अमेरिकी दूतावास किसी भी रूसी को काम पर नहीं रख सकता।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या अमेरिका और चेक रिपब्लिक को अपने दुश्मनों के लिस्ट में शामिल कर रूस इनके खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है? क्या इसे तृतीय विश्व युद्ध के आगाज के तौर पर देखा जा सकता है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button